Loading...
फिर सिनेमाघरों में लौटेगी 'एवेंजर्स एंडगेम', इस दिन होगी री-रिलीज; जारी हुआ ट्रेलर

फिर सिनेमाघरों में लौटेगी 'एवेंजर्स एंडगेम', इस दिन होगी री-रिलीज; जारी हुआ ट्रेलर

Aug 26, 2026
12:38 pm

क्या है खबर?

मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' ने 2019 में रिलीज होकर तहलका मचा दिया था। निर्माताओं ने पुरानी यादों को ताजा करने के लिए फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में उतारने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार फिल्म में कुछ नया फुटेज भी जोड़ा है और इसे 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' के रूप में सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जाएगा। यूट्यूब पर इसका आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिससे फैंस का उत्साह देखने लायक है।

रिलीज

4 मिनट लंबी होकर सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' के नाम से यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में 25 सितंबर, 2026 को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

हालांकि, सिर्फ पुरानी फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसकी अवधि करीब 185 मिनट होगी, जो मूल थिएट्रिकल संस्करण से लगभग 4 मिनट ज्यादा है।

बताया जा रहा है कि एनकोर एडिशन में आगामी फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' की एक विशेष झलक भी दिखाई जाएगी, जो 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है।

कनेक्शन

'एवेंजर्स डूम्सडे' का जुड़ा होगा खास कनेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए संस्करण में आगामी फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' से संबंधित एक विशेष परिचय और अतिरिक्त सामग्री को शामिल किया गया है।

फिल्म के आखिर में एक नया टैग जोड़ा जाएगा, जो 'एंडगेम' को एवेंजर्स की अगली कहानी से जोड़ने का काम करेगा।

इसके अलावा, IMAX और मार्वल स्टूडियोज प्रेजेंट्स इनफिनिटी विजन सर्टिफाइड स्क्रीन पर फिल्म देखने वाले दर्शकों को 'एवेंजर्स डूम्सडे' की एक विशेष झलक भी दिखाई देगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT