'एवेंजर्स डूम्सडे' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ जारी, थोर का शक्तिशाली अवतार चौंका देगा
क्या है खबर?
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' इस साल सिनेमाघरों में कोहराम मचाने आएगी। लोगों में इसके प्रति उत्सुकता को बढ़ाने के लिए फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ये कहानी MCU के सबसे बड़े मल्टीवर्स संकट पर आधारित है, जिससे निपटने के लिए थॉर और अन्य सुपरहीरो साथ आ गए हैं। उनका मुकाबला मुख्य विलेन डॉक्टर डूम से होगा, जिसका किरदार रॉबर्ट डाउनी जूनियर निभा रहे हैं।
ट्रेलर
थोर के रूप में क्रिस हेम्सवर्थ ने संभाला मोर्चा
ट्रेलर की शुरुआत डॉक्टर डूम के आंतक से होती है, जो पूरे मल्टीवर्स (अलग-अलग दुनिया) को अपने कब्जे में लेना चाहता है।
उसकी ताकत इतनी है कि अकेले एवेंजर्स उसे नहीं रोक सकते, इसलिए दूसरे सुपरहीरो भी साथ मिलकर उससे लड़ने आते हैं।
इन सभी सुपरहीरो को साथ लाने की जिम्मेदारी थोर (क्रिस हेम्सवर्थ) उठाता है, जो टीम लीडर की भूमिका में है।
ट्रेलर दिखाता है कि कैसे अलग-अलग दुनिया आपस में टकराने लगती हैं, जिससे तबाही मच जाती है।
प्रतिक्रिया
'एवेंजर्स डूम्सडे' की रिलीज का लोगाें को इंतजार
MCU फैंस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
एक यूजर ने लिखा, 'यह ट्रेलर इस बात का उदाहरण है कि भारत में मार्वल के फैंस अभी भी मौजूद हैं।'
एक अन्य ने कहा, 'फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'
बता दें, 'एवेंजर्स डूम्सडे' 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म में एंथनी मैकी, लेटीशिया राइट, पेड्रो पास्कल और वैनेसा किर्बी जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
MARVEL RELEASED AVENGERS DOOMSDAY TRAILER AN HOUR AND A HALF AGO AND OMFG!!!!! This Will be the most epic movie ever!! @MarvelStudios #doomsday pic.twitter.com/zuv9qf98D0
— Bearded Nurse 🩺 (@BeardedNurseDad) July 20, 2026