ChatGPT में अब मुफ्त यूजर्स को भी मिलेगा टास्क फीचर
क्या है खबर?
OpenAI ने ChatGPT के शेड्यूल किए गए टास्क फीचर को अब फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कर दिया है। पहले यह सुविधा सिर्फ प्लस, प्रो, बिजनेस और एंटरप्राइज प्लान इस्तेमाल करने वालों तक सीमित थी। इस फीचर की मदद से यूजर्स ChatGPT को किसी काम के लिए पहले से निर्देश दे सकते हैं। तय समय आने पर ChatGPT उस काम को पूरा कर सकता है, जिससे रोजमर्रा के कई कामों को याद रखना आसान हो जाता है।
काम
शेड्यूल किए कामों को मैनेज करना हुआ आसान
OpenAI ने जून में ChatGPT के साइडबार में टास्क सेक्शन जोड़ा था।
इसके जरिए यूजर्स अपने शेड्यूल किए गए कामों को देख और मैनेज कर सकते हैं। अब इस सुविधा का इस्तेमाल फ्री अकाउंट वाले लोग भी कर सकेंगे।
यूजर्स किसी काम को तय समय पर चलाने के लिए निर्देश दे सकते हैं और बाद में जरूरत के अनुसार उसे बदल भी सकते हैं। इससे बार-बार एक ही काम करने या याद रखने की जरूरत कम हो सकती है।
टास्क
दूसरों के साथ भी शेयर कर सकेंगे टास्क
OpenAI ने शेड्यूल किए गए टास्क को दूसरे यूजर्स के साथ शेयर करने की सुविधा शुरू की है।
इसका मतलब है कि अगर किसी यूजर ने कोई उपयोगी ऑटोमेशन तैयार किया है, तो दूसरे लोग भी उसे अपने काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा अलग-अलग वर्कफ्लो में मदद कर सकती है।
उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति यात्रा से जुड़े जरूरी अलर्ट पहले से शेड्यूल कर सकता है और तय समय पर ChatGPT से जानकारी पा सकता है।
अन्य
पेड यूजर्स को जीमेल, स्लैक और गिटह ट्रिगर
पेड प्लान वाले यूजर्स के लिए OpenAI ने कुछ और सुविधाएं भी जोड़ी हैं।
वे जीमेल, स्लैक और गिटह में होने वाली गतिविधियों के आधार पर ChatGPT के टास्क को ट्रिगर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, जीमेल में किसी खास तरह का मेल आने पर कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
इसी तरह नई फिल्म या टीवी शो किसी पसंदीदा स्ट्रीमिंग सर्विस पर आने पर सूचना पाने जैसे काम भी ChatGPT से ऑटोमेट किए जा सकते हैं।