Loading...
'रामायण' से प्री-सेल्स में आगे निकली 'एवेंजर्स डूम्सडे', अब तक बिके 8 लाख टिकट
'एवेंजर्स डूम्सडे' की भारत में ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग जारी

'रामायण' से प्री-सेल्स में आगे निकली 'एवेंजर्स डूम्सडे', अब तक बिके 8 लाख टिकट

Nov 24, 2026
05:48 pm

क्या है खबर?

मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' साल के आखिर में भारतीय सिनेमा में तहलका मचाने के लिए तैयार है। यह एडवेंचर-ड्रामा अभी रिलीज से कुछ दिन दूर है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े भारतीय फैंस के उत्साह की कहानी साफ बयां कर रहे हैं। तभी तो फिल्म ने अपनी प्री-सेल्स में धड़ाधड़ टिकट बेचते हुए रणबीर कपूर की 'रामायण' को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने भारत में अब तक 50 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।

एडवांस बिक्री

'एवेंजर्स डूम्सडे' के 8 लाख से ज्यादा टिकट बिके

'एवेंजर्स डूम्सडे' की रिलीज में अभी 3 हफ्ते से ज्यादा समय बाकी है, और हॉलीवुड की इस फिल्म ने देशभर में 8 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री कर दिखाई है।

सैकनिल्क के मुताबिक, 24 नवंबर तक इसने डवांस सेल्स से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। अकेले फिल्म की ओपनिंग-डे प्री-सेल्स ने ही इस कमाई में लगभग 22 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

यह प्रदर्शन मार्वल की अगली किस्त को लेकर जबरदस्त उत्साह को दिखाता है।

सफलता

'रामायण' और 'धुरंधर 2' को दे डाली शिकस्त

'एवेंजर्स डूम्सडे' की यह उपलब्धि और भी खास हो जाती है, खासतौर पर तब जब इसकी तुलना 'रामायण' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की एडवांस-बुकिंग से हो।

इन दोनों फिल्मों ने अपनी-अपनी रिलीज से पहले के आखिरी हफ्ते में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था, लेकिन 'एवेंजर्स डूम्सडे' ने 3 हफ्ते पहले ही यह रिकॉर्ड बना लिया।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस हेम्सवर्थ अभिनीत फिल्म 17 दिसंबर को भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT