LOADING...
'अवतार: फायर एंड ऐश' की OTT रिलीज पर लगी मुहर, जानिए कहां देगी दस्तक
'अवतार: फायर एंड ऐश' की OTT रिलीज पर आया अपडेट

'अवतार: फायर एंड ऐश' की OTT रिलीज पर लगी मुहर, जानिए कहां देगी दस्तक

May 13, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका प्रीमियर होने जा रहा है। निर्माताओं ने एक पोस्ट के साथ फिल्म की स्ट्रीमिंग तारीख और प्लेटफॉर्म का ऐलान कर दिया है। यह उन लोगों के लिए सुनहरा मौका होगा, जिन्होंने अब तक इसे नहीं देखा। बता दें, यह 'अवतार' और 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के बाद की तीसरी कड़ी है।

रिलीज

जानिए कब और कहां होगा फिल्म का प्रीमियर

निर्माताओं ने ऐलान करते हुए लिखा, 'पैंडोरा की दुनिया आपका इंतजार कर रही है। 24 जून को, अवतार: फायर एंड ऐश को सिर्फ डिज्नी+ पर स्ट्रीम करें।' भारत में इसे हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में जियोहॉटस्टार पर मौजूद कराया जाएगा। तीसरी किस्त पेंडोरा वासी 'जेक सुली' और 'नेयतिरी' के नए दुश्मन 'वरंग' को लेकर आती है, जो नावी के एक कबीले की नेता है। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 11,700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement