'अवतार' फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जेम्स कैमरून लेकर आएंगे अगली दाेनों किस्तें
क्या है खबर?
जेम्स कैमरून की मशहूर साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइजी 'अवतार' के भविष्य पर विराम नहीं लगेगा। फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि डिज्नी ने आधिकारिक तौर पर 'अवतार 4' और 'अवतार 5' को अपनी आने वाली थिएटर रिलीज सूची में शामिल कर लिया है। दरअसल, 'अवतार: फायर एंड ऐश' (2025) के बाद, कैमरून ने फ्रेंचाइजी को जारी रखने पर शक जताया था। इसके बाद से फ्रेंचाइजी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। हालांकि, अब फिल्म की दोनों किस्तों की पुष्टि हो गई है।
ऐलान
डिज्नी के कार्यक्रम में फ्रेंचाइजी के भविष्य की पुष्टि
हाल ही में, अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित डिज्नी के 'अपफ्रंट्स प्रेजेंटेशन' के दौरान कंपनी ने अपनी आगामी फिल्मों की सूची जारी की।
इस सूची में 'ब्लैक पैंथर 3' और 'इनक्रेडिबल्स 3' के साथ 'अवतार 4' को भी शामिल किया गया है।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, 'अवतार 4' को 21 दिसंबर, 2029 में रिलीज किया जाएगा, जबकि फ्रेंचाइजी की 5वीं और आखिरी कड़ी 'अवतार 5' को 19 दिसंबर, 2031 में रिलीज किया जाएगा।
सवाल
क्यों उठ रहे थे फ्रेंचाइजी के भविष्य पर सवाल?
पिछले साल रिलीज हुई 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने दुनियाभर में करीब 13,680 करोड़ रुपये कमाए थे।
वैसे तो यह आंकड़ा काफी बड़ा था, लेकिन पहले दोनों भागों 'अवतार', 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (करीब 26,810 करोड़ और 21,260 करोड़) के मुकाबले कम रहा।
खुद कैमरून ने कहा था कि वे भविष्य की किस्तों को कम बजट में बनाने के तरीके तलाश रहे हैं।
हालांकि, डिज्नी के फैसले ने पुष्टि कर दी है कि पेंडोरा की दुनिया वापस लौटेगी।