'किंग' में मिलेगा एक्शन, ड्रामा और संगीत का जबरदस्त मेल, शाहरुख खान बोले- तर्क से ज्यादा मनोरंजन पर जोर
लेखन नेहा शर्मा
शाहरुख खान ने मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर बात की। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये एक्शन ड्रामा फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख ने बताया कि यह पूरे परिवार के साथ देखने लायक फिल्म होगी। इसमें दर्शकों को सिर्फ धमाकेदार एक्शन और स्टंट ही नहीं, बल्कि मनोरंजन भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल वो कोई गंभीर और ज्यादा सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म नहीं बना रहे हैं, लेकिन भविष्य में ऐसी फिल्में भी जरूर करेंगे।