निर्देशक शिवाध्वज शेट्टी का कमाल, 'इम्बू' ने जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार; क्या है कहानी?
मनोरंजन
तुलु सिनेमा के लिए एक बड़ी खबर है। 18 जुलाई, 2026 को घोषित हुए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म 'इंबू' को सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म के निर्देशक और कहानीकार शिवधवाज शेट्टी हैं, जबकि इसके निर्माता प्रशांत राय हैं। ये आठवीं बार है, जब किसी तुलु फिल्म ने नेशनल अवार्ड जीता है। खास बात ये है कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले खुद शिवाध्वज शेट्टी ने ही तैयार किया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
ये फिल्म एक तटीय गांव के अनपढ़ और गरीब पिता बालन्ना की कहानी है, जो अपनी बेटी की पढ़ाई से बहुत खुश है, लेकिन जब उसकी जिंदगी में स्मार्टफोन और डिजिटल तकनीक आती है, तो मुश्किलें शुरू हो जाती हैं। शुरुआत में उसे यह नई तकनीक बहुत अच्छी लगती है, मगर जल्द ही वह ऑनलाइन धोखे का शिकार हो जाता है और उसे जिंदगी के कुछ कड़वे सबक सीखने पड़ते हैं।