'अस्सी' रिव्यू: तापसी पन्नू की फिल्म पर क्या है जनता की राय? आ गया फैसला
क्या है खबर?
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी कोर्टरूम-ड्रामा फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में आ चुकी है। इसके जरिए तापसी पन्नू ने एक बार फिर चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ वापसी की है। उनके साथ अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दिए हैं। फिल्म को शुरुआती दौर में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती दिखाई दे रही है। लोग सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के सामाजिक मुद्दों पर किए गए तीखे कटाक्ष की तारीफ कर रहे हैं।
प्रभावशाली
फिल्म के किरदार प्रभावशाली, झकझोरती है कहानी
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'अस्सी एक दमदार कोर्टरूम-ड्रामा है जो आपको झकझोर कर रख देती है, आपके दिमाग में बस जाती है। यह एक दिलचस्प कहानी और तापसी पन्नू के शानदार अभिनय से भरपूर है।' दूसरे ने लिखा, 'रोंगटे खड़े हो गए...आंसू...खामोशी... 'अस्सी' देखते हुए पूरे थिएटर का यही हाल था। #तापसी ने इस जगह पर अपना दबदबा कायम कर लिया, मानो कोई और नहीं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Goosebumps..tears... silence...that’s how the theatre felt while watching Assi. #Taapsee owns this space like nobody else🔥🔥
— Sonali (@SonaliKiSuno) February 20, 2026
निर्देशन
लोगों ने फिल्म के निर्देशन को बेहतरीन बताया
'अस्सी' के निर्देशन को दमदार बताते हुए एक यूजर ने लिखा, ''अस्सी' जरूर देखें। अनुभव सिन्हा का शानदार निर्देशन और तापसी, कानी कुसृति का बेहतरीन अभिनय आपको अंदर तक झकझोर देगा। हमारे समाज में जो हो रहा है उस पर सोचने पर मजबूर कर देगा।' एक अन्य ने लिखा, 'तापसी सिर्फ सशक्त किरदार ही नहीं निभातीं, बल्कि उनके दर्द और ताकत के हर अंश को महसूस कराती हैं। यह गंभीर फिल्म है, लेकिन देखने लायक है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Must watch the movie Assi. @anubhavsinha brilliant direction and the outstanding performances by @taapsee and Kani Kusruti will shake you to the core and force you to think about what’s happening in our society.#Assi #OutstandingPerformance #MovieReview #Review pic.twitter.com/TIWvLgRoR9
— Rakesh Shrivastava (@RakeshShriv) February 14, 2026
फिल्म
महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाती है तापसी की 'अस्सी'
एक यूजर ने सिनेमाघर का माहौल बताते हुए लिखा, 'रोंगटे खड़े हो गए...आंसू...खामोशी...अस्सी देखते समय थिएटर का माहौल कुछ ऐसा ही था। तापसी ने इस जगह पर अपना ऐसा ही जादू बिखेरा है जैसा कोई और नहीं।' बता दें, 'अस्सी' एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है जो महिला दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ आवाज उठाती है। तापसी ने मजबूत और संवेदनशील वकील का किरदार निभाया है। उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह और मनोज पाहवा भी फिल्म में हैं।