LOADING...
'एस्पिरेंट्स सीजन 3' का ट्रेलर जारी, दुनियाभर में इस दिन होगा प्रीमियर

'एस्पिरेंट्स सीजन 3' का ट्रेलर जारी, दुनियाभर में इस दिन होगा प्रीमियर

Mar 06, 2026
03:59 pm

क्या है खबर?

द वायरल फीवर (TVF) की बेहद लोकप्रिय ड्रामा सीरीज 'एस्पिरेंट्स' अपने तीसरे सीजन के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 6 मार्च को निर्माताओं द्वारा इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसके निर्देशन की कमान दीपेश सुमित्रा जगदीश ने संभाली है। 'एस्पिरेंट्स सीजन 3' का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। यह 13 मार्च से भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक साथ दस्तक देगी।

कहानी

मुखर्जी नगर में उपजी प्रतिद्वंद्विता और सत्ता के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी

'एस्पिरेंट्स सीजन 3' के ट्रेलर में कहानी को नए मोड़ पर पहुंचते हुए दिखाया गया है। यहां अतीत की महत्वाकांक्षाएं वर्तमान जिम्मेदारियों से टकराती हैं, क्योंकि मुखर्जी नगर में उपजी प्रतिद्वंद्विता अब सत्ता के पदों पर उभर आती है। सीरीज में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगम सेलीन अपने पुराने किरदारों के साथ लौटे हैं। वहीं जतिन गोस्वामी को नए चेहरे के रूप में कहानी में शामिल किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement