आसिफ खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, लव गिल वाले वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
क्या है खबर?
अभिनेता आसिफ खान हाल ही में 'बिग बॉस 20' के घर से बेघर हो गए। बाहर आने के बाद उन्होंने शो में लव गिल के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने लव से गले मिलने वाले वायरल वीडियो पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। इसके साथ ही अभिनेता ने उनकी पत्नी को ट्रोल करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। आसिफ ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए कहा, "इसकी तो उम्मीद भी नहीं थी।"
आसिफ
वायरल वीडियो देख छूट गई आसिफ की हंसी
आसिफ ने बताया कि उन्हें लव से गले मिलने वाले वीडियो के बारे में उनकी पत्नी ने ही बताया। उन्होंने कहा, "ये तो जेबा ने कल रात में बात करते-करते बोला, 'अरे तुमको पता है, ये भी हुआ।' मैंने कहा कि क्या हुआ था? फिर उन्होंने दिखाया की देखो ये वीडियो।"
अभिनेता ने खुलासा किया कि वीडियो देखने के बाद वह और उनकी पत्नी जोर-जोर से हंसे थे। इसपर जेबा ने आसिफ को अपनी प्रतिक्रिया के बारे में भी बताया।
बयान
लोगों को खुद को देखना चाहिए- आसिफ
आसिफ ने पत्नी की प्रतिक्रिया पर बोला, "मुझे खुशी हुई कि मेरी पत्नी इतनी समझदार हैं, उन्होंने इतनी समझदारी से हर एक स्थिति को संभाला।" आसिफ ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी को लोगों ने ट्रोल किया और धमकियां दीं।
उन्होंने कहा, "उन्होंने अपने मेसेज दिखाए। लड़के मुझे धमकी दे रहे हैं, गाली दे रहे हैं।"
आसिफ ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया कि दूसरों में कमियां निकालने से पहले लोगों को खुद को देखना चाहिए।