'बिग बॉस 20' से खत्म हुआ आसिफ खान का सफर, फूट-फूटकर रोए यंग और स्काउट
क्या है खबर?
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' से एक और एलिमिनेशन हो गया है। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में जनता के सबसे कम वोट हासिल करने के बाद आसिफ खान घर से बेघर हो गए। चूंकि आसिफ पहले ही अपना एक जीवनदान गंवा चुके थे। जब सलमान ने बताया कि उन्हें जनता के सबसे कम वोट मिले हैं, जिससे वो शो से बेघर होते हैं तो ये सुनकर यंग डीएसए और स्काउटओपी फूट-फूटकर रोने लगे।
निष्कासन
आसिफ का विजेता बनने का सपना टूटा
हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में, शो से बेघर होने के लिए आसिफ के अलावा स्काउट, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, गुल्लू (कंशल तंवर) नामांकि थे।
इनमें से स्काउट को छोड़कर अन्य सभी सदस्यों के पास 2 जीवनदान थे। ऐसे में स्काउट को जनता का खूब सारा प्यार मिला और वह शो के सफर में आगे बढ़ गए।
हालांकि, आसिफ को बेघर होना पड़ा, जिससे उनका 'बिग बॉस 20' का विजेता बनने का सपना भी टूट गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Aasif ka Bigg Boss safar yahin hua khatam!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 1, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par.#BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/7u68AndW1o
टक्कर
इन 10 घरवालों के बीच कांटे की टक्कर
पिछले हफ्ते मैरी कॉम को 'बिग बॉस 20' से बेघर होना पड़ा था और अब आसिफ निष्कासित हाे चुके हैं।
घर में सिर्फ 10 प्रतियोगी बचे हैं जिनमें गुल्लू, कनिका, स्काउट ओपी, यंग, आम्रपाली, लव गिल, मनीष गोयल, माही विज, अरिश्फा खान और काजी तौकीर शामिल हैं। इनके बीच विजेता बनने के लिए टक्कर होगी।
खबरों की मानें तो शो का फिनाले अगले महीने 20 दिसंबर को हो सकता है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।