NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #NewsBytesExplainer: बुर्ज खलीफा पर 'पठान'; जानें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर कैसे चलता है शो
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: बुर्ज खलीफा पर 'पठान'; जानें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर कैसे चलता है शो
    कैसे चलते हैं बुर्ज खलीफा के शो?

    #NewsBytesExplainer: बुर्ज खलीफा पर 'पठान'; जानें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर कैसे चलता है शो

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 17, 2023
    11:20 am

    क्या है खबर?

    हाल ही में शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' का प्रमोशन करने दुबई स्थित बुर्ज खलीफा पहुंचे थे।

    यहां बुर्ज खलीफा पर 'पठान' का ट्रेलर दिखाया गया। शाहरुख खुद भी यहां फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' पर थिरकते दिखे।

    इससे पहले भी शाहरुख को कई बार बुर्ज खलीफा की स्क्रीन पर देखा जा चुके है।

    क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर ये वीडियो आखिर कैसे चलते हैं?

    आइये जानें।

    शो

    रोज होता है बुर्ज खलीफा पर LED शो

    बुर्ज खलीफा पर कई बार शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी गई है। वह एक विज्ञापन के लिए भी इस इमारत पर फीचर किए गए थे।

    पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर बुर्ज खलीफा पर तिरंगा रोशन किया गया था।

    इस इमारत पर रोज LED शो होता है और खास मौकों के लिए खास शो होते हैं।

    आपको लगता होगा कि इन शो को ऑपरेट करने के लिए बड़े-बड़े कंप्यूटर से लैस कोई कंट्रोल रूम होगा, लेकिन ऐसा नहीं है।

    तरीका

    सबसे ऊंची इमारत कैसे होती है रोशन?

    आपको बताते हैं कि 828 मीटर ऊंची इमारत को कैसे रोशन किया जाता है।

    कई लोग समझते हैं कि इमारत पर लेजर शो के जरिए वीडियो दिखाए जाते हैं।

    जैसा कि नाम से साफ है कि इमारत पर LED शो दिखाए जाते हैं जो LED लाइटों से चलते हैं न कि लेजर से।

    इमारत की खिड़कियों के सिरे पर LED लाइट लगाई गई हैं। इन लाइटों के रंग खिड़कियों में मिल जाते हैं इसलिए अलग नजर नहीं आते।

    LED लाइट

    इमारत पर लगी हैं 12 लाख LEDs

    गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इमारत पर करीब 12 लाख LED लाइट हैं। इस तरह यह इमारत एक बड़ी सी स्क्रीन का रूप ले लेती है।

    इन्हें छोटे-छोटे स्ट्रिप से जोड़कर लगाया गया है। एक स्ट्रिप में 20 हाई एफिसिएंसी LED बल्ब लगे होते हैं।

    LED एक ही तरफ लगाई गई हैं जहां से सबसे अच्छा व्यू मिलता हो। चूंकी ये लाइटें खिड़की के रंग में मिल जाते हैं, इमारत के अंदर रहने वालों को कोई परेशानी नहीं होती।

    टेस्टिंग

    क्या शो से पहले इमारत पर होती है टेस्टिंग?

    इसके लिए किसी बड़े कंट्रोल रूम की जरूरत नहीं है। इमारत पर जो भी दिखाया जाना है वह कंट्रोल रूम में एक लैपटॉप पर चलाया जाता है।

    यह ऑप्टिकल फाइबर के जरिए इमारत की लाइटों से जुड़ा होता है। यह ठीक वैसा है जैसे केबल की मदद से आप अपने लैपटॉप पर कुछ प्ले करें।

    टेस्टिंग के लिए वीडियो को इमारत पर चलाने की जरूरत नहीं होती क्योंकि यह जैसा लैपटॉप में दिख रहा है वैसा ही इमारत पर दिखेगा।

    सवाल

    अगर कोई स्ट्रिप खराब हो गई तो?

    अब सवाल यह है कि 12 लाख लाइट में यदि एक भी खराब हो गई तो क्या पूरा शो बंद करना पड़ेगा?

    कुछ समय पहले इमारत पर लाइटों का सिस्टम बदला गया था। नए सिस्टम में हर एक लाइट को अलग से कंट्रोल किया जा सकता है।

    साथ ही एक छोड़कर एक स्ट्रिप चलाने का विकल्प भी होता है। ऐसे में यदि कभी कुछ खराब भी हुआ तो शो रोकना नहीं पड़ेगा। बस इसके रिजॉल्यूशनन पर फर्क पड़ेगा।

    कीमत

    एक शो की कितनी होती है कीमत?

    रियल एस्टेट कंपनी एमार प्रॉपर्टीज बुर्ज खलीफा की मालिक है।

    बुर्ज खलीफा पर हर रोज LED शो होता है। इनके लिए आमतौर पर एमार कोई फीस नहीं लेती। हालांकि, कई बार इस पर प्रमोशनल वीडियो भी चलाए जाते हैं।

    बड़ी टेक कंपनियां अकसर अपने फोन का प्रचार बुर्ज खलीफा पर करती हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन मिनट के एक शो की कीमत 2.5 लाख दिरहम यानी करीब 55 लाख रुपये है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 829 मीटर है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था और 2009 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पठान फिल्म
    शाहरुख खान
    #NewsBytesExplainer
    दुबई

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय वायुसेना ने मार गिराए पाकिस्तान के 9 विमान- रिपोर्ट  ऑपरेशन सिंदूर
    कार में फंसी चाबी कैसे निकालें? अपनाएं ये आसान तरीके  कार
    IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हैं हकदार IPL 2025
    कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने अपना राज्यसभा नामांकन स्थगित किया DMK

    पठान फिल्म

    शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया शाहरुख खान
    'पठान' का दर्शकों को एक और तोहफा, ICE में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म शाहरुख खान
    पठान: 100 करोड़ रुपये में बिके फिल्म के OTT राइट्स! जानिए कब और कहां देखें फिल्म शाहरुख खान
    शाहरुख के पीछे पड़े अयोध्या के संत परमहंस आचार्य, पहले पुतला जलाया, अब तेरहवीं कर डाली शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, फिर दिखी शाहरुख-दीपिका की दमदार केमिस्ट्री पठान फिल्म
    मेंटल हेल्थ पर पहली बार छलका हनी सिंह का दर्द, बोले- पड़ने लगे थे पैनिक अटैक हनी सिंह
    इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध क्रिसमस
    अलविदा 2022: बाबिल खान से पलक तिवारी तक, इस साल इन स्टारकिड्स ने किया बॉलीवुड डेब्यू बाबिल खान

    #NewsBytesExplainer

    देश में 'काला जादू' के खिलाफ किन-किन राज्यों ने बना रखे हैं विशेष कानून? कर्नाटक
    इस सर्दी वायु प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है सरकार? दिल्ली
    तमिलनाडु में क्या है हिंदी पर विवाद, जिसे लेकर विधानसभा में पारित किया गया है प्रस्ताव? तमिलनाडु
    क्या है 'मिशन लाइफ' जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में की है शुरुआत? नरेंद्र मोदी

    दुबई

    IPL के लिए आखिर UAE को ही क्यों चुना गया? इंडियन प्रीमियर लीग
    केरल: रनवे से फिसलकर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 14 की मौत, 123 लोग घायल केरल
    केरल विमान हादसा: अब तक 18 की मौत, जांच के लिए दो टीमें गठित केरल
    विमान हादसा: जान गंवाने वाले पायलट अखिलेश का तीन महीने पहले हुआ था हीरो जैसा स्वागत केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025