NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बुर्ज खलीफा पर दिखा 'पठान' का ट्रेलर, 'झूमे जो पठान' पर थिरके शाहरुख खान
    अगली खबर
    बुर्ज खलीफा पर दिखा 'पठान' का ट्रेलर, 'झूमे जो पठान' पर थिरके शाहरुख खान
    बुर्ज खलीफा पर दिखा 'पठान' का ट्रेलर

    बुर्ज खलीफा पर दिखा 'पठान' का ट्रेलर, 'झूमे जो पठान' पर थिरके शाहरुख खान

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 15, 2023
    10:44 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की दीवानगी भारत ही नहीं दुनियाभर में है। खासकर जैसे-जैसे उनकी फिल्म 'पठान' की रिलीज पास आ रही है, प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।

    दुनियाभर के प्रशंसक शाहरुख की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

    शनिवार शाम 'पठान' का ट्रेलर दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर प्रशंसकों के अलावा खुद शाहरुख भी वहां मौजूद रहे।

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान ने किया अपना आइकॉनिक स्टेप

    बुर्ज खलीफा पर शनिवार को 'पठान' का ट्रेलर दिखाया गया। इस दौरान खुद किंग खान वहां मौजूद थे।

    अब सोशल मीडिया पर इवेंट के कई वीडियो शेयर हो रहे हैं।

    शाहरुख फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    उन्होंने फिल्म के डायलॉग भी अपने प्रशंसकों के लिए बोले। वहां मौजूद लोग तब बेहद खुश हो गए जब शाहरुख ने बुर्ज खलीफा के सामने अपना आइकॉनिक पोज किया।

    ट्विटर पोस्ट

    यूं झूमे 'पठान'

    #SRK is glowing and grooving on Arabic version of Jhoome Jo Pathaan. Happiness on his face brings Happiness to his Fans’ Faces.

    10 DAYS FOR PATHAANpic.twitter.com/WcN20QXejj

    — JUST A FAN. (@iamsrkfan_brk) January 14, 2023

    वजह

    दमदार प्रमोशन करना चाहते थे निर्माता

    'पठान' इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म है इसलिए निर्माता इसका प्रमोशन भव्य तरीके से करना चाहते थे।

    यशराज फिल्म्स के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेलसन डीसूजा ने कहा था, "पठान आने वालीं बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। ऐसे में जरूरी है कि इसकी झलक दर्शकों के सामने भव्य तरीके से पेश की जाए। हम बेहद उत्साह के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर आइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।"

    क्रॉसओवर

    फिल्म में सलमान और ऋतिक के कैमियो की है चर्चा

    करीब चार साल बाद 'पठान' के साथ शाहरुख वापसी कर रहे हैं।

    फिल्म में वह एक देशभक्त जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन बने हैं। पर्दे पर उनका और शाहरुख का तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

    दीपिका पादुकोण भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

    'पठान', 'टाइगर' और 'वॉर' के क्रॉसओवर की चर्चा काफी समय से हो रही है। फिल्म में सलमान खान और ऋतिक रोशन भी दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं।

    बुर्ज खलीफा पर शाहरुख

    पहले भी बुर्ज खलीफा पर दिख चुके हैं शाहरुख

    बुर्ज खलीफा पर इससे पहले भी शाहरुख कई बार नजर आ चुके हैं। पिछले साल जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा से उनको बधाई दी गई थी।

    इसके पहले 2019 में भी शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर बुर्ज खलीफा पर उनका नाम रोशन हुआ था।

    पिछले साल सितंबर में दुबई की एक चिकित्सा कंपनी के विज्ञापन में वह नजर आए थे। इस विज्ञापन को भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 829 मीटर है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था और 2009 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    पठान फिल्म
    दीपिका पादुकोण
    यशराज फिल्म्स

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    शाहरुख खान

    'पठान' विवाद: अयोध्या के संत परमहंस आचार्य की धमकी, बोले- शाहरुख को जिंदा जला देंगे पठान फिल्म
    अलविदा 2022: शाहरुख से लेकर दीपिका तक, इन कलाकारों के कैमियो ने दर्शकों को दिया सरप्राइज अक्षय कुमार
    'पठान' में ऋतिक रोशन को शामिल करने की कोशिश करेंगे- शाहरुख खान पठान फिल्म
    'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, फिर दिखी शाहरुख-दीपिका की दमदार केमिस्ट्री पठान फिल्म

    पठान फिल्म

    'पठान' ही नहीं, शाहरुख खान की इन फिल्मों का भी हुआ जमकर विरोध शाहरुख खान
    शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया शाहरुख खान
    'पठान' का दर्शकों को एक और तोहफा, ICE में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म शाहरुख खान
    पठान: 100 करोड़ रुपये में बिके फिल्म के OTT राइट्स! जानिए कब और कहां देखें फिल्म शाहरुख खान

    दीपिका पादुकोण

    'बेशरम रंग' विवाद: प्रकाश राज ने उठाए सवाल, बाहुबली के प्रोड्यूसर ने कही यह बात पठान फिल्म
    प्रभास-कृति से लेकर शाहरुख-तापसी तक, अगले साल बॉलीवुड फिल्मों में दिखेंगी ये पांच नई जोड़ियां श्रद्धा कपूर
    'पठान' का बहिष्कार करो, थिएटर में लगे तो उसे फूंक दो- अयोध्या के महंत राजू दास शाहरुख खान
    'पठान' बायकॉट के बीच शाहरुख बोले- जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं शाहरुख खान

    यशराज फिल्म्स

    यशराज फिल्म्स के OTT वेंचर के लिए 500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धूम 2' को 15 साल पूरे, विक्टर ने बताई एक्शन सीक्वेंस की कहानी बॉलीवुड समाचार
    केआरके का रणवीर को लेकर दावा, बोले- यशराज को 20 करोड़ रुपये देकर किया था डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    यशराज ने की अपनी पहली वेब सीरीज की घोषणा, बाबिल खान को भी मिला मौका बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025