NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या शाहरुख खान के साथ काम करना रहा चुनौतीपूर्ण? आर्यन ने साझा किया अनुभव 
    अगली खबर
    क्या शाहरुख खान के साथ काम करना रहा चुनौतीपूर्ण? आर्यन ने साझा किया अनुभव 
    आर्यन ने पिता शाहरुख खान पर दिया बयान

    क्या शाहरुख खान के साथ काम करना रहा चुनौतीपूर्ण? आर्यन ने साझा किया अनुभव 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 30, 2023
    06:57 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान कुछ दिन पहले एक विज्ञापन में अपने बेटे आर्यन खान के साथ नजर आए थे।

    यह विज्ञापन आर्यन के ही नए स्ट्रीटवेयर ब्रैंड D'YAVOL X का था।

    लोगों ने पहली बार आर्यन और शाहरुख को पर्दे पर साथ में देखा था। यही वजह थी कि इस विज्ञापन ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

    अब आर्यन ने एक इंटरव्यू में अपने पिता और सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ शूटिंग करने का अनुभव साझा किया है।

    विज्ञापन

    पहली बार पर्दे पर साथ नजर आए थे शाहरुख और आर्यन

    आर्यन खान अपना स्ट्रीटवेयर ब्रैंड D'YAVOL X शुरू करने जा रहे हैं। इसका पहला कलेक्शन 30 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है।

    कुछ दिन पहले शाहरुख और आर्यन ने इसका विज्ञापन रिलीज किया था। इसमें पहली बार आर्यन पर्दे पर नजर आए थे।

    विज्ञापन के जरिए उन्होंने लोगों को अपने नए ब्रैंड से परिचित कराया था।

    खास बात यह है कि इस विज्ञापन का निर्देशन भी आर्यन ने ही किया था।

    बयान 

    शाहरुख के साथ काम करना इसलिए नहीं है चुनौतीपूर्ण- आर्यन

    एक पत्रिका से बातचीत में आर्यन ने शाहरुख को निर्देशित करने का अनुभव साझा किया।

    उन्होंने कहा कि जब शाहरुख सेट पर होते हैं तो अपने समर्पण और अनुभव से सबका काम आसान कर देते हैं। इसलिए उनके साथ काम करना कभी चुनौतीपूर्ण नहीं होता है। वह इस बात का ध्यान रखते हैं कि क्रू के सभी लोगों को आराम हो और वह सबका बेहद सम्मान करते हैं। वह सेट पर अपनी राय भी देते हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    विज्ञापन में नजर आए आर्यन

    Instagram post

    A post shared by dyavol.x on April 30, 2023 at 6:41 pm IST

    वेब सीरीज

    वेब सीरीज का भी निर्देशन कर रहे हैं आर्यन

    जहां शाहरुख बेटे के क्लोदिंग ब्रैंड में पर्दे पर उनका सहयोग करते नजर आए, वहीं गौरी खान ने भी इंस्टाग्राम पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    आर्यन इन दिनों अपने पेशेवर जिंदगी को विकसित करने में लगे हुए हैं।

    इस क्लोदिंग ब्रैंड के अलावा वह एक वेब सीरीज भी बना रहे हैं।

    आर्यन इस वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे। इसके लिए वह स्क्रिप्ट पूरी कर चुके हैं।

    एक वेब सीरीज शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले बनेगी।

    सुहाना खान

    हाल ही में सुहाना खान ने दिया था तारीफ का मौका

    शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी के लिए चर्चा में हैं।

    हाल ही में उन्हें प्रतिष्ठित ब्यूटी ब्रैंड मेबलीन न्यूयॉर्क की ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। इस मौके पर शाहरुख ने सोशल मीडिया पर बेटी की जमकर तारीफ की थी।

    सुहाना जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं।

    इस फिल्म से जाह्नवी कपूरी की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाति अगसत्या नंदा भी डेब्यू करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    आर्यन खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शाहरुख खान

    शाहरुख और कंगना को वैनिटी वैन उपलब्ध कराने वाले केतन रावल ने बताया- किसे क्या पसंद बॉलीवुड समाचार
    'जवान': शाहरुख खान और संजय दत्त बड़े एक्शन सीन के लिए आए साथ, जल्द होगी शूटिंग  संजय दत्त
    शाहरुख खान ने अलग अंदाज में किया 'पठान' के OTT प्रीमियर का ऐलान, देखिए वीडियो  पठान फिल्म
    'पठान': डिलीट किए सीन भी OTT वर्जन पर देखें, जानिए क्या कुछ है अलग पठान फिल्म

    आर्यन खान

    क्या दिवाली के बाद बेटे आर्यन खान को मन्नत से दूर शिफ्ट करेंगे शाहरुख खान? मुंबई
    क्या आर्यन खान को बचाने के लिए शाहरुख के मैनेजर ने दिए थे पैसे? शाहरुख खान
    राहुल गांधी ने शाहरुख-गौरी को लिखा पत्र, कहा- आर्यन जैसा बर्ताव किसी से नहीं होना चाहिए राहुल गांधी
    क्या ड्रग्स केस में आर्यन खान को फंसाया गया? बिजनेसमैन विजय पगारे का दावा शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: अंकुश गेदम और एंड्रिया केविचुसा को मिला सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता-अभिनेत्री का खिताब  फिल्मफेयर अवॉर्ड
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: शीबा चड्ढा और अनिल कपूर ने जीता सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-अभिनेता का खिताब फिल्मफेयर अवॉर्ड
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: आलिया ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, इन अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे फिल्मफेयर अवॉर्ड
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: राजकुमार राव ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब फिल्मफेयर अवॉर्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025