DC का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 87 करोड़ के करीब पहुंची वर्ल्डवाइड कमाई; दूसरे हफ्ते भी तूफान जारी
अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बनी और वमिका गब्बी अभिनीत तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म 'DC' अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।
हालांकि, फिल्म के 11वें दिन कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर दिखी, लेकिन इसके बावजूद इसकी दुनियाभर की कमाई 87 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गया है।
इसमें भारत से हुई 56.76 करोड़ रुपये की नेट कमाई शामिल है, जबकि इसने दुनियाभर में 86.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।
'DC' ने रिलीज के पहले हफ्ते की इतनी कमाई
फिल्म 'DC' ने रिलीज के पहले हफ्ते में दमदार शुरुआत करते हुए 41.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।
फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी और शनिवार को 5.5 करोड़ रुपये, वहीं रविवार को 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
कुल कमाई में तमिल वर्जन सबसे आगे रहा है, लेकिन इसके साथ ही तेलुगु और हिंदी वर्जन भी फिल्म की सफलता में अपना योगदान दे रहे हैं।