'रामायण' में रावण का सिंहासन बनने में लगे थे 4 महीने, खर्च हुए थे इतने करोड़
मनोरंजन
फिल्म 'रामायण' अपने शानदार दृश्यों से सबका ध्यान खींच रही है। फिल्म के कला निर्देशक ने बताया कि रावण का सिंहासन बनाने में अकेले 1 करोड़ लगे और इसमें 4 महीने का समय लगा।
वहीं, शूर्पणखा का रथ 1.5 करोड़ में तैयार हुआ है। ये छोटी-छोटी बातें दिखाती हैं कि फिल्म के हर सीन को भव्य और जीवंत बनाने के लिए कितनी मेहनत की गई है।
'रामायण' के सेट्स मुंबई में बने
निर्देशक नितेश तिवारी की सोच को हकीकत में बदलने के लिए, मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियोज में अप्रैल 2024 में ही सेट बनाने का काम शुरू हो गया था।
रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में, यश रावण के रूप में और साई पल्लवी देवी सीता के रोल में हैं। इस टीम ने शानदार डिजाइन और बारीकियों पर ध्यान देकर क्लासिक कहानी की भावना को पकड़ने की पूरी कोशिश की है।