NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक, अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को यूं किया आगाह
    अगली खबर
    अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक, अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को यूं किया आगाह
    अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक (तस्वीर: एक्स/@rampal72)

    अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक, अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को यूं किया आगाह

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 10, 2024
    01:45 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने यह खुलासा किया था कि पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेना उनके लिए कितना मुश्किल था।

    अर्जुन ने शादी टूटने के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया था। अब एक बार फिर अर्जुन चर्चा में हैं।

    इस बार उन्हें चर्चा में लेकर आया है उनका एक्स अकाउंट, जो हैक हो गया है।

    अभिनेता ने खुद यह जानकारी दी है।

    पोस्ट

    अर्जुन ने लिखा- ये अच्छी खबर नहीं है

    अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक्स के हैक होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'ये अच्छी खबर नहीं हैं, मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। मैं आप सबसे निवेदन करता हूं कि किसी भी प्रकार के मैसेज और ट्वीट का जवाब न दें।'

    अर्जुन ने इससे पहले 9 अगस्त को अपना आखिरी ट्वीट फील्ड एथलीट नीरज चोपड़ा को लेकर किया था, जिसमें उन्होंने नीरज को पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने को लेकर बधाई दी थी।

    कलाकार

    ये सितारे भी हो चुके हैकिंग का शिकार

    वैसे आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया अकाउंट हैक करना कोई नई बात नहीं है। अर्जुन से पहले कई बॉलीवुड सितारों के अकाउंट हैक हो चुके हैं।

    2019 में अमिताभ बच्चन भी हैकिंग का शिकार हुए थे। दरअसल, अभिनेता का ट्विटर अकाउंट तुर्की के एक हैकर ने हैक किया था। 2020 में दीपिका पादुकोण का एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था।

    नोरा फतेही, तब्बू, जॉन अब्राहम और शाहिद कपूर जैसे कई कलाकार हैकिंग का शिकार हो चुके हैं।

    पिछली फिल्म

    पिछली बार फिल्म 'क्रैक' में दिखे थे अर्जुन

    बता दें कि अर्जुन आर्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बॉलीवुड में जगह बनाने से पहले अर्जुन एक सफल मॉडल थे।

    2001 में अर्जुन ने फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए अर्जुन को कई पुरस्कार मिले। 2008 में आई 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें सहायक भूमिका के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार नवाजा गया था।

    अर्जुन को पिछली बार फिल्म 'क्रैक' में देखा गया था। इस फिल्म के हीरो विद्युत जामवाल थे।

    आगामी फिल्में

    अर्जुन की आने वाली फिल्में

    अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों खूब चर्चा में है। यह वो ही फिल्म है, जिसके जरिए आदित्य धर निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। 'उरी' के बाद यह उनके निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म है।

    फिल्म में अर्जुन संग आर माधवन, रणवीर सिंह और संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।

    अर्जुन की फिल्म 'बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' भी रिलीज की कतार में है। इसके अलावा उनकी 'नास्तिक' और '3 मॉंकीज' जैसी फिल्में भी दर्शकों के बीच आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन रामपाल
    बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन
    दीपिका पादुकोण

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अर्जुन रामपाल

    ड्रग्स मामला: गैब्रिएला के भाई की गिरफ्तारी के बाद अर्जुन रामपाल ने जारी किया बयान गोवा
    कंगना रनौत की 'धाकड़' फ्रेंचाइजी में होगी तब्दील, अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    'मनी हाइस्ट' से प्रेरित अब्बास-मस्तान की फिल्म में प्रोफेसर बनेंगे अर्जुन रामपाल बॉलीवुड समाचार
    विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर बॉलीवुड कलाकारों ने क्या दी प्रतिक्रिया? विराट कोहली

    बॉलीवुड समाचार

    तापसी पन्नू की फिल्म 'फिर आई हसीन दुलरुबा' का नया गाना 'क्या हाल है' हुआ जारी  तापसी पन्नू
    नागेश कुकुनूर की 'मिसेज देशपांडे' में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित, निभाएंगी सीरियल किलर का किरदार माधुरी दीक्षित
    'हम आपके हैं कौन' के 30 साल पूरे, केवल 1 मिनट में देखिए अपनी पसंदीदा फिल्म माधुरी दीक्षित
    कौन हैं वीणा नागदा, जो मेहंदी लगाने के कारण हुई लोकप्रिय? सेलिब्रिटी की शादी

    अमिताभ बच्चन

    'कल्कि 2898 AD' का आएगा सीक्वल, निर्देशक नाग अश्विन ने कई दिलचस्प बातों से उठाया पर्दा प्रभास
    अमिताभ बच्चन ने मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाया जल, सामने आई तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान से अमिताभ बच्चन तक, इन बॉलीवुड सितारों के घर में हुई फिल्मों की शूटिंग सलमान खान
    ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लक्ष्य' सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज, जानिए कब  ऋतिक रोशन

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण से सोनम कपूर तक, किराए के कपड़े पहनते हैं ये बॉलीवुड सितारे सोनम कपूर
    #NewsBytesExplainer: सिनेमा की दुनिया में क्या होते हैं पैरासोशल रिश्ते? विस्तार से समझिए बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण बनीं 2024 में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री, इन अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे कंगना रनौत
    दीपिका पादुकोण ने पहनी 1 लाख रुपये की ड्रेस, तस्वीरें हो रहीं वायरल  बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025