Page Loader
अर्जुन रामपाल के घर गूंजेगी किलकारी, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेबी बंप के साथ साझा कीं तस्वीरें 
अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के घर फिर गूंजगी किलकारी (तस्वीर: इंस्टा/@gabriellademetriades)

अर्जुन रामपाल के घर गूंजेगी किलकारी, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेबी बंप के साथ साझा कीं तस्वीरें 

लेखन मेघा
Apr 29, 2023
06:55 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। पहली शादी से 2 बेटियों और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ एक बेटे के बाद उनके घर चौथी बार किलकारी गूंजने वाली हैं। दरअसल, अभिनेता की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर यह खुशखबरी दी है। इसके बाद से ही अर्जुन और ग्रैबिएला को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

ऐलान

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी

ग्रैबिएला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'रियलिटी और AI?' इसके बाद से ही मनोरंजन जगत के सितारे और प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं। काजल अग्रवाल ने दिल की इमोजी के साथ उन्हें बधाई दी तो एमी जैक्सन ने लिखा, 'ओह माय लवी! आपके और आपके परिवार के लिए बहुत खुश हूं।' अर्जुन ने ज्यादा कुछ तो नहीं लिखा, लेकिन दो दिल वाले इमोजी के साथ एक बुरी नजर के प्रतीक वाला इमोजी कमेंट किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखें ग्रैबिएला का पोस्ट

विस्तार

2018 से एक-दूसरे के साथ हैं अर्जुन और ग्रैबिएला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और ग्रैबिएला इंडियन प्रीमियर लीग की पार्टी के दौरान पहली बार मिले थे और दोस्त बन गए। यह 2009 की बात है, जब अभिनेता अपनी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अलग नहीं हुए थे, लेकिन कुछ समय दोनों के बीच तकरार होने लगी और वे अलग हो गए। इसके बाद अर्जुन को ग्रैबिएला से प्यार हो गया और 2018 से दोनों रिश्ते में आ गए। इसके बाद 2019 में उनके बेटे एरिक का जन्म हुआ।

परिचय

कौन हैं ग्रैबिएला?

शी द पीपल की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रैबिएला दक्षिण अफ्रीका से हैं और 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग कर रही हैं। उन्होंने कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग के एक विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइन की है। 2009 में ग्रैबिएला ने मिस इंडियन प्रीमियर लीग बॉलीवुड भी जीता था। वह फिल्म 'रेड वाइन' के गाने में दिखी हैं। अर्जुन और ग्रैबिएला के बीच 14 साल का अंतर है और दोनों ही शादी के बारे में नहीं सोचते हैं।

जानकारी

1998 में हुई थी अर्जुन की मेहर से शादी

अर्जुन ने 1998 में पूर्व फेमिना मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर से शादी की थी और दोनों की दो बेटी मायरा और माहिका हैं। दोनों के बॉलीवुड में कदम रखने की खबरें हैं। मायरा ने इस साल मार्च में अपना रनवे डेब्यू भी किया था।