NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया दूसरे बेटे को जन्म
    अगली खबर
    अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया दूसरे बेटे को जन्म
    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला दूसरी बार बनी मां, अभिनेता ने जताई खुशी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rampal72)

    अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 21, 2023
    10:17 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले कुछ समय से न तो अपने पेशेवर जिंदगी को लेकर चर्चा में थे और ना ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर। हालांकि,अब वह फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, वह चौथी बार पिता बने हैं।

    उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दूसरी बार भी बेटे को जन्म दिया है। यह जानकारी अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है।

    आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    खुशी

    अर्जुन की खुशी का ठिकाना नहीं

    50 की उम्र में चौथी बार पिता बनने की खुशी जाहिर कर अर्जुन ने एक तौलिया की तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा है हैलो वर्ल्ड। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मुझे और मेरे परिवार को आज एक सुंदर बच्चे का सौभाग्य मिला। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की टीम का धन्यवाद। हम सातवें आसमान पर हैं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

    अर्जुन ने बताया कि गैब्रिएला 20 जुलाई को मां बनी हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by rampal72 on July 21, 2023 at 9:17 am IST

    शुभकामनाएं

    इन सितारों ने दीं शुभकामनाएं

    अर्जुन का पोस्ट देख जहां उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे, वहीं बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी उन्हें मुबारकबाद दी।

    अभिनेता राहुल देव ने लिखा, 'डैडी और मॉमी को बहुत-बहुत बधाई।'

    बॉबी देओल ने लिखा, 'बधाई हो दोस्त।' दिव्या दत्ता ने भी लिखा, 'हार्दिक बधाई।' निर्माता प्रज्ञा कपूर ने लिखा, 'आखिरकार। बधाई हो, नन्हें बच्चे से मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। गैबी और बच्चों को मेरा प्यार।'

    एमी जैक्सन ने भी उन्हें बधाई दी।

    पहला बच्चा

    2019 में हुआ था अर्जुन-गैब्रिएला का पहला बच्चा

    अर्जुन और गैब्रिएला पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। अभिनेता पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद से गैब्रिएला के साथ रह रहे हैं। उनका एक बेटा अरिक है, जो हाल ही में 4 साल का हुआ है।

    अर्जुन-गैब्रिएला 2018 में आपसी दोस्तों के जरिए मिले और 2019 में उन्होंने बेटे का स्वागत किया।

    हालांकि, जब अर्जुन ने गर्लफ्रेंड के साथ अपने पहले बच्चे का ऐलान किया था तो उन्हें खूब खरी-खोटी सुनने को मिली थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गैब्रिएला साउथ अफ्रीकी मॉडल, फैशन डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म 'सोनाली केबल' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2016 में तेलुगु फिल्म 'ओपिरी' में मेहमान भूमिका निभाई थी। गैब्रिएला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

    बेटियां

    अर्जुन को पहली पत्नी से हैं 2 बेटियां

    बता दें कि अर्जुन और गैब्रिएला ने अब तक शादी नहीं की है। अभिनेता को पूर्व पत्नी मेहर से 2 बेटियां हैं, माहिका और मायरा। अर्जुन और मेहर का 2019 में शादी के 21 साल बाद तलाक हुआ था।

    काम के मोर्चे पर बात करें तो अर्जुन जल्द ही अब्बास मस्तान की फिल्म 'पेंटहाउस' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 'क्रैक' भी है, जिसमें उनके साथ विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन रामपाल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    अर्जुन रामपाल

    खुशखबरी! अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को दिया जन्म बॉलीवुड समाचार
    इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं बॉलीवुड की ये जोड़ियां मनोरंजन
    इरफान और ऋषि कपूर ने अपने करियर में सिर्फ एक फिल्म में साथ किया था काम बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामला: क्षितिज का आरोप- रणबीर समेत इन हस्तियों का नाम लेने के लिए किया प्रताड़ित करण जौहर

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कुल संपत्ति  प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: भूमि पेडनेकर के पास है एक से बढ़कर एक गाड़ियां, जानिए उनका कार कलेक्शन  भूमि पेडनेकर
    कियारा आडवाणी ने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए दिया था ऑडिशन  कियारा आडवाणी
    कियारा ने जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन संग 'वॉर 2' का हिस्सा होने पर तोड़ी चुप्पी कियारा आडवाणी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025