NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिर से कोरोना की चपेट में आए अर्जुन कपूर, बहन अंशुला भी पॉजिटिव
    अगली खबर
    फिर से कोरोना की चपेट में आए अर्जुन कपूर, बहन अंशुला भी पॉजिटिव
    कोरोना से संक्रमित हुए अर्जुन कपूर

    फिर से कोरोना की चपेट में आए अर्जुन कपूर, बहन अंशुला भी पॉजिटिव

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 29, 2021
    04:56 pm

    क्या है खबर?

    एक बार फिर कोरोना संक्रमण बॉलीवुड तक पहुंच गया है। अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनकी बहन अंशुला की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद दोनों क्वारंटाइन हो गए हैं।

    अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।

    बता दें कि इससे पहले भी अर्जुन को कोरोना हुआ था। वह दूसरी बार कोरोना का शिकार हुए हैं।

    आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

    जश्न

    क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे अर्जुन

    अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी मनाने गए थे। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी शामिल थीं।

    मलाइका के अलावा उनकी दोस्त करिश्मा कपूर के घर भी क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया था। ऐसे में संभावना है कि अर्जुन पार्टी में संक्रमित हुए हैं।

    बीती रात अंशुला की बर्थडे पार्टी में भी ये सब साथ थे। अब मलाइका ने भी एहतियातन अपना टेस्ट कराया है।

    जानकारी

    पिछले साल सितंबर में भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे अर्जुन

    अर्जुन के लिए कोरोना से यह दूसरी जंग है। वह पिछले साल सितंबर में भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर कोरोना से अपनी जंग के बारे में फैंस को बताया था। उस वक्त अर्जुन, मलाइका के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए थे।

    पोस्ट

    रिया कपूर और करण बुलानी भी संक्रमित

    अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हां, इतनी सवाधानी बरतने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, लेकिन ये महामारी की प्रकृति है। मैं और मेरे पति आइसोलेशन में हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं।'

    उन्होंने लिखा, 'हर चीज का स्वाद बुरा लग रहा है सिवाय चॉकलेट के। मेरा सिर दुख रहा है। सभी को कहूंगी कि हम इतने बुरे नहीं, ठीक हैं।'

    जन्मदिन

    आज है अर्जुन की बहन अंशुला का जन्मदिन

    अर्जुन की बहन अंशुला भी कोविड पॉजिटिव हैं। उनका आज यानी 29 दिसंबर को 31वां जन्मदिन है और आज ही के दिन उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

    इस मौके पर अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर कर लिखा, 'हमेशा दरियादिल इंसान बने रहना। खुश रहना और स्माइल करते रहना। याद रखना मैं और मां हमेशा तुम्हारे साथ हैं। हैप्पी बर्थडे अंशुला, उम्मीद है जो तुम चाहती हो, वो सब तुम्हें इस साल मिले। लव यू।'

    कोरोना संक्रमण

    रणवीर शौरी का बेटा भी कोरोना संक्रमित

    बीते रोज अभिनेता रणवीर शौरी ने अपने 10 साल के बेटे हारुन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मैं और मेरा बेटा हारुन हॉलिडे मनाने गोवा गए थे। वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा RT-PCR हुआ, जिसमें हारुन पॉजिटिव मिला। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं।'

    बता दें कि छोटे पर्दे से अभिनेता नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

    स्थिति

    देश में कोरोना के हालात

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,195 नए मामले सामने आए और 302 मरीजों की मौत हुई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,48,08,886 हो गई है। इनमें से 4,80,592 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 77,002 हो गई है।

    देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के भी 781 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बीते दिन 2,172 लोगों को संक्रमित पाया गया और 22 मरीजों की मौत हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन
    IPL 2025: जितेश शर्मा SRH के खिलाफ मैच में बने RCB के कप्तान, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    गाड़ी लंबे समय तक बंद रखने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कार

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, कबीर खान बोले- अभी कहानी का पता नहीं सलमान खान
    क्या OTT पर आएगी जैकलीन-सुकेश चंद्रशेखर की लव स्टोरी? जैकलीन फर्नांडिस
    'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ की आंख में लगी चोट टाइगर श्रॉफ
    अक्षय और सोनाक्षी की फिल्म 'राउडी राठौर' के सीक्वल पर काम शुरू, जल्द तैयार होगी स्क्रिप्ट अक्षय कुमार

    अर्जुन कपूर

    लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारों को याद आया पुराना वक्त, शेयर की बचपन की खूबसूरत तस्वीरें दीपिका पादुकोण
    लॉकडाउन की वजह से और करीब आए ये बॉलीवुड सितारे, साथ रहकर बीता रहे हैं वक्त आलिया भट्ट
    असल जिंदगी में बहुत अच्छे दोस्त हैं ये बॉलीवुड सितारे बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर हुए कोरोना वायरस संक्रमित, होम क्वारंटाइन में रहेंगे बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    ओमिक्रॉन के खतरे पर बोले केजरीवाल, कहा- रोजाना 1 लाख मामले संभालने की है तैयारी अरविंद केजरीवाल
    इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव टालने की अपील इलाहाबाद हाई कोर्ट
    ओमिक्रॉन का खतरा, मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान उत्तर प्रदेश
    ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ किन वैक्सीनों के बूस्टर शॉट असरदार साबित हुए हैं? कोविशील्ड

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 9,765 संक्रमित, सक्रिय मामले बढ़े कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते सामने आए 9,216 नए मामले, 391 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते 8,603 लोग मिले संक्रमित, 415 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 8,895 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025