NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिया कपूर की अगली रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर और अलाया एफ
    मनोरंजन

    रिया कपूर की अगली रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर और अलाया एफ

    रिया कपूर की अगली रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर और अलाया एफ
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 22, 2021, 07:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रिया कपूर की अगली रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर और अलाया एफ
    हर्षवर्धन और अलाया रिया कपूर की रोमांटिक फिल्म में दिखेंगे

    रिया कपूर बॉलीवुड की चर्चित फिल्म निर्माता हैं। वह फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। इसके अलावा उनकी बहन सोनम कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री के रूप में मजबूत पहचान बनायी है। अब खबर सामने आ रही है कि रिया एक रोमांटिक फिल्म बनाने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में रिया के भाई हर्षवर्धन कपूर और अभिनेत्री अलाया एफ को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

    रिया को पसंद आई फिल्म की स्क्रिप्ट

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया अपने भाई हर्षवर्धन को साथ लेकर एक रोमांटिक फिल्म बनाने वाली हैं। इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ अभिनेत्री अलाया भी दिखने वाली हैं। एक सूत्र ने बताया, "रिया को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है, जो एक रोमांटिक ड्रामा है। हालांकि, इसमें कॉमेडी का समावेश भी देखने को मिलेगा। हर्षवर्धन अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं और सभी ने 'एके वर्सेज एके' में उनके अभिनय को पसंद किया है।"

    हर्षवर्धन की छवि बदलने में मदद करेगी यह फिल्म

    सूत्र ने बताया कि हर्षवर्धन ने अभी तक गंभीर किस्म के किरदारों को निभाया है, इसलिए रिया को लगता है कि फिल्म से हर्षवर्धन की छवि बदलने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म उन्हें एक कमर्शियल एक्टर के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी। हर्षवर्धन ने भी इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पसंद किया है। फिल्म में उनके साथ अलाया शामिल होंगी जिन्होंने पिछले साल अपनी डेब्यू फिल्म 'जवानी जानेमन' में शानदार प्रदर्शन किया था।

    अलाया को पसंद आया फिल्म का आइडिया

    सूत्र ने आगे बताया, "रिया अभिनेत्री अलाया को पसंद करती हैं और उन्हें लगता है कि अलाया आज के दौर में अन्य अभिनेत्रियों से बेहतर हैं। रिया इस फिल्म का आइडिया लेकर अलाया के पास गईं जिन्होंने फिल्म के पूरे आइडिया और अपनी भूमिका को पसंद किया है। यह समय की बात है कि कब मेकर्स इन कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करते हैं।" हर्षवर्धन ने फिल्मी सफर की शुरुआत राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मिर्जिया' से किया था।

    इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं रिया

    रिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वीरे दी वेडिंग 2' को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी बहन सोनम के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। ऑरिजनल फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को काफी पसंद किया गया था। इसमें करीना कपूर, सोनम, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 2018 में आई थी, जिसका निर्देशन शशांक घोष ने किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनम कपूर
    अनिल कपूर

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: सनी लियोनी ने यूं तय किया 'बिग बॉस' से कान्स तक का सफर जन्मदिन विशेष
    MI बनाम GT: राशिद खान ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  राशिद खान
    MI बनाम GT: आकाश मधवाल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने GT को 27 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    अरमान हुए बॉलीवुड राजनीति का शिकार, कहा- आखिरी समय पर निकाल देते हैं गाने से बाहर अरमान मलिक
    'जोरम' से सामने आया मनोज बाजपेयी का लुक, सिडनी फिल्म फेस्टिवल में होगी प्रदर्शित मनोज बाजपेयी
    'द कपिल शर्मा शो' में 'आजम' का प्रचार करने पहुंचे जिमी शेरगिल, सामने आया प्रोमो   जिमी शेरगिल
    'IB71' रिव्यू: विद्युत जामवाल की फिल्म की जान बना विशाल जेठवा का शानदार अभिनय विद्युत जामवाल

    मनोरंजन

    प्रियंका की 'सिटाडेल' बनी दुनिया भर में नंबर 1 सीरीज, ये हैं टॉप 5 में शामिल प्रियंका चोपड़ा
    संपत जे राम ने गलती से की आत्महत्या, पत्नी को डराने के लिए उठाया था कदम  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    35 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता संपत जे राम ने की आत्महत्या, काम न मिलने से थे परेशान दक्षिण भारतीय सिनेमा
    ऊषा उत्थुप नाइट क्लब में गाती थीं गाना, देव आनंद ने दिलाया था बॉलीवुड में काम बॉलीवुड समाचार

    सोनम कपूर

    क्या है किंग चार्ल्स का कोरोनेशन कॉन्सर्ट, जिसको लेकर ट्रोल हो रही हैं सोनम कपूर? किंग चार्ल्स तृतीय
    सोनम कपूर होंगी किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में भाग लेने वाली इकलौती भारतीय हस्ती किंग चार्ल्स तृतीय
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' से सामने आई अनदेखी तस्वीरें, अलग अवतार में दिखीं अभिनेत्री OTT प्लेटफॉर्म
    अंदर से ऐसा दिखता है सोनम कपूर का दिल्ली वाला घर, देखिए तस्वीरें आनंद आहूजा

    अनिल कपूर

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: शीबा चड्ढा और अनिल कपूर ने जीता सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-अभिनेता का खिताब फिल्मफेयर अवॉर्ड
    अनिल कपूर ने ली ऑक्सीजन थेरेपी, अनुपम खेर बोले- आप चांद पर जा रहे हो?  अनुपम खेर
    शहनाज गिल के हाथ लगी एक और फिल्म, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर संग आएंगी नजर शहनाज गिल
    'धमाल 4' में अजय के बाद अनिल कपूर और माधुरी की एंट्री, फिर धमाल मचाएगी तिकड़ी माधुरी दीक्षित

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023