NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'संदीप और पिंकी फरार' को बिना देखे फ्लॉप घोषित कर दिया गया- अर्जुन कपूर
    अगली खबर
    'संदीप और पिंकी फरार' को बिना देखे फ्लॉप घोषित कर दिया गया- अर्जुन कपूर

    'संदीप और पिंकी फरार' को बिना देखे फ्लॉप घोषित कर दिया गया- अर्जुन कपूर

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 03, 2021
    07:58 pm

    क्या है खबर?

    निर्माता बोनी कपूर के बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर ने जब अपने एक्टिंग करियर की शुुरुआत की थी तो दर्शकों को लगा था कि वह बॉलीवुड में धमाका करेंगे।

    हालांकि, कुछेक फिल्में हिट होने के बाद अर्जुन के करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई। 'संदीप और पिंकी फरार' के जरिए उन्हें लंबे समय बाद एक सफल फिल्म का मुंह देखने को मिला है।

    हाल ही में अर्जुन ने अपनी इस फिल्म पर बात की।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    दो टूक

    आलोचकों का मुंह बंद कर रही फिल्म की सफलता- अर्जुन

    अर्जुन ने पीपिंग मून से कहा, "OTT प्लेटफॉर्म पर 'संदीप और पिंकी फरार' राज कर रही है। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद लोगों ने फिल्म में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।"

    उन्होंने कहा, "अब यह फिल्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है तो लोग इसे देख रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब यह उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जिन्होंने बिना देखे फिल्म को बेकार बताया था।"

    आहत

    अर्जुन ने सुनाई आपबीती

    अर्जुन ने कहा, "जब मैं अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहा था तो लोगों ने जमकर मेरा मजाक उड़ाया था। सबसे ज्यादा बुरा तब लगता था, जब बेफिजूल मेरे परिवार को मेरे मामलों में घसीटा जाता था।"

    उन्होंने कहा, "मेरा ही दिल जानता है कि मैंने इस स्थिति का सामना कैसे किया और कैसे अपना काम जारी रखा। अगर मैं हताश हो गया होता तो आज मुझे यह मुकाम हासिल नहीं होता।"

    संभावना

    बन सकता है 'संदीप और पिंकी फरार' का सीक्वल

    अर्जुन ने यह भी कहा, "अगर आप 'संदीप और पिंकी फरार' का क्लाइमैक्स ध्यान से देखेंगे तो आप यही कहेंगे कि इस फिल्म के सीक्वल की पूरी गुंजाइश है, जो काफी रोमांचक हो सकता है।"

    उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि जब भी निर्देशक सीक्वल के लिए हरी झंडी देंगे, परिणीति और मैं इसके लिए तैयार रहेंगे। यह फिल्म मुझे वास्तव में उन जगहों पर ले गई, जहां जाने की मैंने कल्पना भी नहीं की थी।"

    जानकारी

    कैसी है 'संदीप और पिंकी फरार' की कहानी?

    'संदीप और पिंकी फरार' एक ब्लैक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें अर्जुन ने हरियाणवी पुलिस अफसर का किरदार निभाया है।

    यह कहानी दो ऐसे लोगों की है, जो भारत के बिल्कुल अलग-अलग परिवेश से आते हैं और दोनों एक- दूसरे से बेहद नफरत करते हैं, लेकिन दोनों की जिंदगी आपस में टकराती है।

    दिबाकर बनर्जी इस फिल्म के निर्देशक थे। यह 19 मार्च को दर्शकों के बीच आई थी।

    वर्कफ्रंट

    इन दो फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुन

    अर्जुन को आने वाले दिनों में फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी।

    इसके अलावा कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत पुलिस' में अर्जुन अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। पवन कृपलानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिज दिखाई देंगी।

    अर्जुन निर्देशक अजय बहल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन कपूर
    बोनी कपूर

    ताज़ा खबरें

    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर
    अमेरिकी कोर्ट के रोक लगाने के बाद ट्रंप की दूसरी योजना, 15 प्रतिशत अस्थायी टैरिफ लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
    पंजाब: श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत पंजाब

    अर्जुन कपूर

    करिश्मा कपूर का जन्मदिन मनाने मलाइका अरोड़ा संग लंदन पहुंचे अर्जुन कपूर! बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, 'बूढ़े' हो ऐसे दिख रहे आपके फेवरिट स्टार्स दीपिका पादुकोण
    करण की पार्टी के वीडियो पर बवाल, विधायक ने कहा- डोप टेस्ट कराकर रिपोर्ट दें स्टार्स करण जौहर
    रात मेें चश्मा पहनने को लेकर अर्जुन कपूर ने कैटरीना कैफ को किया ट्रोल बॉलीवुड समाचार

    बोनी कपूर

    प्रिया प्रकाश की फिल्म में दिखा श्रीदेवी की मौत का दृश्य, बोनी ने भेजा लीगल नोटिस श्रीदेवी
    क्या वाकई बोनी कपूर ने उर्वशी रौतेला को गतल ढंग से छुआ? अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    32 साल पहले आई श्रीदेवी की इस सुपरहिट फिल्म का बनने जा रहा है रीमेक श्रीदेवी
    अमरीश पुरी नहीं, यह अभिनेता करने वाला था 'मिस्टर इंडिया' में मोगैम्बो का किरदार श्रीदेवी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025