NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अजय बहल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं अर्जुन कपूर
    मनोरंजन

    अजय बहल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं अर्जुन कपूर

    अजय बहल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं अर्जुन कपूर
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 30, 2021, 02:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अजय बहल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर फिल्म जगत में परिचय के मोहताज नहीं हैं। काफी कम समय में इन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अर्जुन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अर्जुन निर्देशक अजय बहल की आगामी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी प्रेम कहानी पर केंद्रित होगी।

    लव ट्रायंगल पर आधारित होगी फिल्म

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन जाने माने निर्देशक बहल की एक रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो अर्जुन ने इस फिल्म को साइन कर लिया है। बहल की इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह करेंगे। एक सूत्र ने कहा, "यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्माण भूषण और शैलेश करेंगे। यह फिल्म एक लव ट्रायंगल पर आधारित होगी, जिसमें अर्जुन हीरो होंगे।"

    अर्जुन के साथ दो और नायिका आएंगी नजर

    सूत्र ने बताया कि फिल्म में अर्जुन के साथ दो और नायिका नजर आएंगी। फिलहाल अभी फिल्म की कहानी से संबंधित अन्य जानकारियों को उजागर नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। फिल्म की प्रोडक्शन टीम लॉकडाउन के प्रतिबंधों के हटने का इंतजार कर रही है। 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन की परफॉर्मेंस देखने के बाद उन्हें यह रोल ऑफर किया गया है।

    'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर सुर्खियों में रहे अर्जुन

    'संदीप और पिंकी फरार' को 19 मार्च को थिएटर में रिलीज किया गया था। हाल में यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज हुई है। फिल्म में अर्जुन के अलावा परिणीति चोपड़ा को मुख्य भूमिका में देखा गया है। फिल्म में एक पुरुष और एक महिला की कहानी को दिखाया गया है, जो स्वभाव में एक-दूसरे से अलग होते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दो अलग-अलग व्यक्तियों का जीवन अचानक आपस में जुड़ जाता है।

    बहल की आखिरी फिल्म थी 'सेक्शन 375'

    बहल की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म 'सेक्शन 375' थी, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। यह एक कोर्ट ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा को मुख्य किरदार में देखा गया था।

    इन फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुन

    अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आने वाले दिनों में फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत पुलिस' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। पवन कृपलानी के निर्देशन की इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस भी अभिनय करती दिखेंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अर्जुन कपूर

    मुंबई

    जातिवादी टिप्पणी के बाद 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी युविका चौधरी पर हुई FIR, जानिए मामला बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ ने मुंबई में खरीदा आलीशान फ्लैट, कीमत 31 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार
    विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक फिल्म को निर्देशित करेंगे महेश मांजरेकर बॉलीवुड समाचार
    'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह पांच साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सत्यजीत रे पर आधारित नेटफ्लिक्स की सीरीज 'रे' का टीजर जारी, ये कलाकार आएंगे नजर नेटफ्लिक्स
    NCPCR ने 'बॉम्बे बेगम्स' की टीम के खिलाफ FIR की मांग की, जानिए कारण महाराष्ट्र
    आखिर सोशल मीडिया पर क्यों उठ रही रणदीप हुड्डा की गिरफ्तारी की मांग? ट्विटर
    एकता कपूर की 'नागिन 6' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं नियति फतनानी एकता कपूर

    मनोरंजन

    फिल्मों की चाह में दो साल से घर पर बैठे हैं अभिनेता विवेक दहिया, जताई नाराजगी टीवी शो
    ग्रामीणों ने रोकी मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग, जताया विरोध कोरोना वायरस
    गोपी बहू बन छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं अभिनेत्री जिया मानेक मनोरंजन
    क्या बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं अनुष्का शर्मा के भाई करणेश? अनुष्का शर्मा

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, जानिए कितनी है कीमत मनोरंजन
    फिल्म 'भूत पुलिस' थिएटर में रिलीज होगी- अर्जुन कपूर बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के कारण सैफ की 'भूत पुलिस' सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन और परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार' अमेजन प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज मुंबई

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023