NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रोहित शेट्टी ने जांची अर्जुन कपूर की खलानायक बनने की क्षमता, अभिनेता ने जताया आभार
    अगली खबर
    रोहित शेट्टी ने जांची अर्जुन कपूर की खलानायक बनने की क्षमता, अभिनेता ने जताया आभार
    रोहित शेट्टी ने जगाई अर्जुन में विलेन बनने की चाहत?

    रोहित शेट्टी ने जांची अर्जुन कपूर की खलानायक बनने की क्षमता, अभिनेता ने जताया आभार

    लेखन पलक
    Feb 21, 2024
    05:08 pm

    क्या है खबर?

    अर्जुन कपूर उन अभिनेताओं में से हैं, जो फिल्मी परिवार से होने के बावजूद भी इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे हैं।

    डेब्यू के 12 साल बाद अब अर्जुन किरदारों के साथ प्रयोग करने का मन बना चुके हैं।

    वह रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में खलनायक बन धमाल मचाने वाले हैं। अभिनेता को इस रूप में देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।

    इस बीच अब अर्जुन ने खुलासा किया है कि रोहित ने उन्हें खलनायक बनने के लिए प्रेरित किया।

    आभार

    रोहित शेट्टी के आभारी हैं अर्जुन कपूर 

    मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने 'सिंघम अगेन' के उनके नए अवतार के बारे में खुलासा किया और कहा कि उन्होंने इस भूमिका को निभाने के लिए बहुत मेहनत की है।

    अभिनेता बोले, "मैं उन निर्देशकों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे चमकने का मौका दिया। मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि रोहित जैसे सफल निर्माता ने मुझमें 'सिंघम अगेन' में खलनायक की भूमिका निभाने की क्षमता को देखा।"

    अभिनय

    शुरुआत में किरदार पर नहीं दिया ध्यान

    अर्जुन ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कभी अभिनेता बनने की योजना नहीं बनाई थी। हालांकि, बाद में उन्हें फिल्मों से प्यार हुआ।

    अभिनेता के मुताबिक उनके फिल्मी करियर की शुरुआत में उनका ध्यान कभी भी इस बात पर नहीं रहा कि उन्हें फिल्मों में किस तरह का किरदार निभाने के लिए चुना जाता था।

    वह बस किसी अभिनेता की तरह शॉट देते वक्त जुनून और खुशी महसूस करना चाहते थे।

    तैयार

    अर्जुन ने कभी भी महसूस नहीं किया असुरक्षित

    अर्जुन के मुताबिक वह फिल्म में किसी और अभिनेता के साथ स्क्रीन साझा करने और अलग तरह का किरदार निभाने में असुरक्षित महसूस नहीं करते थे।

    अभिनेता बोले, "मैं कभी असुरक्षित अभिनेता नहीं रहा। मैंने मुख्य भूमिका निभाई है, मैं 2 हीरो वाली फिल्म 'गुंडे' करने वाला अपनी पीढ़ी का पहला हीरो था।"

    उन्हें करीना कपूर के साथ फिल्म का भी जिक्र किया और कहा कि अलग-अलग किरदार करने के बाद अब वह खलनायक बनने के लिए भी तैयार हैं।

    फर्स्ट लुक

    फर्स्ट लुक पोस्टर में खून से लथपथ दिखे अर्जुन

    'सिंघम अगेन' के निर्माताओं ने पिछले हफ्ते फिल्म से अर्जुन का फर्स्ट लुक जारी किया था।

    सामने आए पोस्टर में वह घुंघराले बालों और दाढ़ी में एक छुरा पकड़े दिखा दे रहे थे। उनकी दाढ़ी और छुरा खून से सना हुआ था, जो उनके रूप को और खौफनाक बनाने का काम कर रहा था।

    खून से लथपथ अभिनेता एक खतरनाक सी हंसी हंसते दिखाई दिए। दर्शकों ने उनके लुक को दबरदस्त प्रतिक्रिया दी थी।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें अर्जुन का लुक:

    Singham ka villain! Feeling on top of the world being a part of hit-machine Rohit Shetty sir's cop universe! I promise you there will be mayhem 🚨💥😈#SinghamAgain#RohitShetty @RSPicturez @ADFFilms @jiostudios @RelianceEnt #Cinergy pic.twitter.com/H0tIxA25iV

    — arjunk26 (@arjunk26) February 14, 2024

    जानकारी

    कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म

    'सिंघम अगेन' रोहित के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी, जिसकी शुरुआत 2011 में आई फिल्म 'सिंघम' से हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे कलाकार हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और करीना भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन कपूर
    रोहित शेट्टी
    सिंघम
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का पहला लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर रिलीज, बदमाशों और पुलिस की कहानी में लड़ते दिखे किरदार विशाल भारद्वाज
    रणवीर सिंह, और अर्जुन कपूर और गोविंदा 'आंखें' की रीमेक के लिए परफेक्ट- रोहित शेट्टी रोहित शेट्टी
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का नया गाना 'फिर धन ते तान' रिलीज बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी का खुलासा, 'सिंघम अगेन' के बाद लेकर आएंगे कॉमेडी से भरपूर 'गोलमाल 5' बॉलीवुड समाचार
    डेजी शाह ने बताया क्यों 'खतरों के खिलाड़ी 13' के साथ किया छोटे पर्दे का रुख डेजी शाह
    रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' को लेकर जारी किया बयान, जल्द होगी आधिकारिक स्टारकास्ट की घोषणा बॉलीवुड समाचार
    थम नहीं रहीं 'सिंघम अगेन' की स्टारकास्ट की अटकलें, अब टाइगर श्रॉफ की एंट्री की चर्चा  टाइगर श्रॉफ

    सिंघम

    'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार अजय देवगन
    रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, बन सकते हैं विलेन जैकी श्रॉफ
    रोहित शेट्टी और अजय जल्द करेंगे 'सिंघम 3' की घोषणा, जानिए कैसी होगी कहानी रोहित शेट्टी
    रोहित शेट्टी सात महीने में बनाएंगे 'सिंघम 3', जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग सूर्यवंशी

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: फिल्मों में कैसे काम करती है 'क्रोमा की', क्यों हरे पर्दे पर होती है शूटिंग? #NewsBytesExplainer
    'बड़े मियां छोटे मियां' का मुख्य गाना जारी, अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ संग किया डांस अक्षय कुमार
    करण जौहर की 'लव स्टोरियां' को लेकर बवाल, छठे एपिसोड पर 5 देशों में लगा प्रतिबंध करण जौहर
    रितेश देशमुख जल्द करेंगे दूसरी फिल्म का निर्देशन, दिखेगी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की कहानी रितेश देशमुख
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025