NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'भूत पुलिस' थिएटर में रिलीज होगी- अर्जुन कपूर
    फिल्म 'भूत पुलिस' थिएटर में रिलीज होगी- अर्जुन कपूर
    मनोरंजन

    फिल्म 'भूत पुलिस' थिएटर में रिलीज होगी- अर्जुन कपूर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 22, 2021 | 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    फिल्म 'भूत पुलिस' थिएटर में रिलीज होगी- अर्जुन कपूर

    सैफ अली खान और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। इस साल सैफ और अर्जुन अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हाल में ऐसी खबर सामने आई थी कि यह फिल्म सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। अब एक इंटरव्यू में फिल्म के लीड कलाकार अर्जुन ने फिल्म की डिजिटल रिलीज की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म थिएटर में रिलीज होगी।

    अर्जुन ने थिएट्रिकल रिलीज की बात कही थी

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन की आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' थिएटर में ही रिलीज होने वाली है। पिछले सप्ताह हाल में रिलीज हुई फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने कहा था कि कोरोना महामारी के हालात सामान्य होने के बाद 'भूत पुलिस' को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा था, "यह फिल्म थिएटर में रिलीज होगी, जब हमारे आसपास की स्थितियां सामान्य होती हुई नजर आएंगी।"

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म की रिलीज की चली थी चर्चा

    पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मेकर्स ने 'भूत पुलिस' को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। सूत्र ने कहा था, "कोरोना महामारी के कारण देश में बहुत अनिश्चितता का वातावरण है। कोई इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि देश में हालात कब सामान्य होंगे। इस दौरान दर्शकों की आदतों में बदलाव आया है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। अभी इस संबंध में पेपर वर्क होना बाकी है।"

    फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

    फिल्म में अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस दिखेंगी। इस फिल्म की घोषणा साल 2019 में की गई थी। फिल्म के बड़े हिस्से को डलहौजी, धर्मशाला और जैसलमेर में कोरोना महामारी के दौरान शूट किया गया है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में हुई है। 5 फरवरी को फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी। रमेश और अक्षय पुरी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है, जबकि जया तौरानी ने फिल्म निर्माण में सहयोग किया है।

    फिल्म में भूतों का शिकार करते दिखेंगे सैफ और अर्जुन

    फिल्म को पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित किया गया है। पहले सैफ, अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ इस फिल्म की घोषणा की गई थी। इसके बाद फिल्म में अली और फातिमा की जगह अर्जुन व जैकलीन को शामिल किया गया। अर्जुन और यामी के साथ सैफ की यह पहली फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ और अर्जुन भूतों का शिकार करते नजर आएंगे। सैफ और अर्जुन को नए अवतार में देखा जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सैफ अली खान
    मनोरंजन
    अर्जुन कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    राम गोपाल की फिल्म 'रक्त चरित्र' के दौरान मेरा फायदा उठाया गया- राधिका आप्टे मुंबई
    विक्की और सारा की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की इन देशों में होगी शूटिंग मनोरंजन
    बिना ऑडिशन के कोई फिल्म नहीं मिली, स्टार किड्स के साथ ऐसा नहीं होता- मल्लिका शेरावत रणबीर कपूर
    हंसल मेहता की फिल्म में एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगे कार्तिक आर्यन कंगना रनौत

    सैफ अली खान

    कोरोना के कारण सैफ की 'भूत पुलिस' सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार
    'क्या कहना' के सेट पर हादसे के बाद सैफ अली खान को लगे थे 100 टांके मुंबई
    मदर्स डे पर करीना ने शेयर की तैमूर के साथ नए बेबी ब्वॉय की पहली तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    दूसरी बार मां बनने के बाद हंसल मेहता की फिल्म से वापसी कर सकती हैं करीना बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    बिना ऑडिशन दिए तापसी को मिल गई थी पहली बॉलीवुड फिल्म, बोलीं- शुक्र है बच गई तापसी पन्नू
    आलिया को मिली दूसरी पैन इंडिया फिल्म, फिर बन सकती है राम चरण के साथ जोड़ी आलिया भट्ट
    नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी हुई पूरी, बोलीं- जीवन के 60 साल एक किताब में समेटना मुश्किल नीना गुप्ता
    अक्षय कुमार अगले महीने से फिर शुरू कर सकते हैं फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग अक्षय कुमार

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन और परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार' अमेजन प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज मुंबई
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' का ट्रेलर हुआ रिलीज मनोरंजन
    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' का टीजर रिलीज सोनाक्षी सिन्हा
    अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया ने 'एक विलेन रिटर्न्स' के गोवा शेड्यूल की शूटिंग की शुरू गोवा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023