अर्जित सिंह ने 2027 में 9 शहरों के भारत टूर का किया ऐलान
मनोरंजन
अरिजीत सिंह जनवरी से मई 2027 के बीच नौ शहरों में एक खास भारत दौरे के जरिए संगीत में अपने 20 साल पूरे करने जा रहे हैं।
इसमें अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली जैसे शहर शामिल होंगे। इस दौरे का ऐलान उनके हालिया फैसले के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ दी है ताकि, वे अपने सोलो प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे सकें।
अरिजीत ने किया ये ऐलान
अपने लाइव परफॉर्मेंस के जरिए फैंस से फिर से जुड़ने के अवसर पर अरिजीत ने आभार जताया है।
इस कॉन्सर्ट में कुछ बेहद खास चीजें देखने को मिलेंगी, जैसे कस्टम-बिल्ट स्टेज के साथ एक लंबा रनवे, इमर्सिव 360-डिग्री ऑडियो, काइनेटिक LED लाइट्स, पैनोरैमिक स्क्रीन्स और पायरोटेक्निक्स।
टिकट की बिक्री सिर्फ थंपएन पर ही की जाएगी।