Page Loader
अरिजीत सिंह ने एड शीरन के साथ गाया 'परफेक्ट' गाना, वीडियो हो रहा वायरल 
अरिजीत सिंह ने एड शीरन के साथ गाया 'परफेक्ट' गाना (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arijitsingh)

अरिजीत सिंह ने एड शीरन के साथ गाया 'परफेक्ट' गाना, वीडियो हो रहा वायरल 

Sep 16, 2024
11:23 am

क्या है खबर?

गायक अरिजीत सिंह की लोगों के बीच दीवानगी एक अलग ही स्तर की है। वह जहां कहीं भी प्रस्तुति देते हैं, वहां लोगों की भीड़ जुट जाती है। दिल छू लेने वाली आवाज से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाले अरिजीत ने हाल ही में लंदन में ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ एक शो किया। इस शो में अरिजीत ने शीरन के साथ मिलकर 'परफेक्ट' गाना गाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

बयान

अरिजीत ने जताया आभार

अरिजीत ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शीरन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। दोनों साथ में प्रस्तुति देते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए अरिजीत ने सभी का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, 'कल रात इतने शानदार तरीके से आने के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार।' बता दें कि इस साल की शुरुआत में शीरन भारत आए थे और मुंबई में एक कार्यक्रम में प्रदर्शन किया था।