Loading...
अरिजीत सिंह क्या संन्यास का फैसला ले रहे वापस? नए पोस्ट से वापसी के कयास तेज
अरिजीत सिंह ने लिया यू-टर्न?

अरिजीत सिंह क्या संन्यास का फैसला ले रहे वापस? नए पोस्ट से वापसी के कयास तेज

Feb 25, 2026
09:43 am

क्या है खबर?

अरिजीत सिंह के संन्यास की खबरों ने तहलका मचा रखा था। अब खुद उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, लेकिन उनके जवाब ने फैंस को और ज्यादा उलझन में डाल दिया है। गायक ने साफ किया कि उन्होंने फिलहाल नए गाने लेना बंद कर दिया है, पर अपने नोट के आखिर में उन्होंने 'कौन जाने आगे क्या होगा' लिखकर एक बड़ा सस्पेंस छोड़ दिया है। क्या ये वाकई उनके करियर का अंत है या सिर्फ एक छोटा सा ब्रेक?

राहत

रिटायरमेंट नहीं, नए गाने लगातार आएंगे

संगीत प्रेमी इससे पहले कि अरिजीत की सुरीली आवाज को मिस करना शुरू करें, एक राहत भरी खबर है।

आने वाले काफी समय तक फैंस को उनकी आवाज नई फिल्मों और गानों में सुनाई देती रहेगी।

दरअसल, गायक ने हाल ही में अपने संन्यास की खबरों पर मची उलझन को साफ करते हुए बताया कि उनके अधूरे गाने अभी आने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि ये गाने इस पूरे साल और शायद अगले साल भी आते रहेंगे।

पोस्ट

फैंस के नाम अरिजीत का भावुक संदेश

अरिजीत ने एक्स पर, जो अब प्राइवेट से पब्लिक हो चुका है, फैंस के लिए एक लंबा नोट साझा किया।

उन्होंने लिखा, 'ये संदेश सिर्फ मेरे सुनने वालों के लिए है। अगर आप मुझे नहीं सुनते तो कृपया इसे न पढ़ें और अभी स्वाइप कर दें, ये एक विनम्र निवेदन है। हेलो खूबसूरत लोगों। मैं बस आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं। इस बेरहम दुनिया में आपकी दयालुता के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'

ADVERTISEMENT

ऐलान

अधूरे गाने अभी लंबे समय तक आते रहेंगे

अपनी वर्तमान स्थिति स्पष्ट करते हुए अरिजीत ने समझाया कि हालांकि वो अब नए प्लेबैक प्रोजेक्ट स्वीकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन अब भी उनके कई पुराने गाने पूरे होने बाकी हैं।

उन्होंने साझा किया, 'आपको पता है, बचे हुए गानों की सूची कम नहीं है। मुझे बहुत सारे गाने पूरे करने होंगे... ऐसे कई अधूरे गाने हैं, जो पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे। शायद इस पूरे साल, और हो सकता है कि यह अगले साल तक भी चले।'

ADVERTISEMENT

सलाह

लोगों को सफाई देने के चक्कर में मत रहो- अरिजीत

उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके फैसले पर अनावश्यक बहस न करने का भी आग्रह किया। उन्होंने लिखा, 'लोगों को सफाई देने में मत पड़ो। तुम कितनी बार समझाओगे?'

उन्होंने प्रशंसकों से शांत रहने और उनकी तरफ से किसी भी वाद-विवाद में न पड़ने के लिए कहा।

इसी संदेश में अरिजीत ने अपने प्रशंसकों को अपना ख्याल रखने, ध्यान करने और प्रेम व आंतरिक शांति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

ट्विटर पोस्ट

अरिजीत सिंह का पोस्ट यहां पढ़िए

वापसी

क्या खत्म नहीं हुआ सफर?

अरिजीत ने अपना संदेश 'जय देवी' के साथ समाप्त किया और अंत में लिखा, 'वैसे, कौन जानता है कि आगे क्या होने वाला है।'

बस उनकी इसी लाइन को लोगों ने पकड़ लिया और इससे कयास तेज हो गए हैं कि उन्होंने वापसी के रास्ते पूरी तरह बंद नहीं किए हैं। प्रशंसकों को उम्मीद है कि उनका ये ब्रेक स्थायी नहीं होगा।

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के ऐलान के करीब 1 महीने बाद अरिजीत का ये पोस्ट सामने आया है।

ADVERTISEMENT