अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी ने गर्लफ्रेंड समीक्षा संग की सगाई, देखें तस्वीरें
क्या है खबर?
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी सगाई के बंधन में बंध गए हैं। पहाड़ी वादियों के बीच, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी को सगाई की अंगूठी पहनाई और खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। अपने रिश्ते में उठाए गए इस नए कदम को लेकर आयुष्मान और समीक्षा बेहद खुश नजर दिखे। उनके चाहने वाले भी प्रतिक्रिया देते हुए इस नए जोड़े पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
खुशी
आयुष्मान और समीक्षा के चेहरे पर दिखी सगाई की खुशी
इंस्टाग्राम पर आईं सगाई की तस्वीरों में आयुष्मान और समीक्षा के चेहरे की खुशी देखने लायक है।
उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया, 'दुनिया की सभी जगहों में से, हम जितनी भी जिंदगी जी सकते थे, किसी तरह हमने एक-दूसरे को पाया। और हम हर बार एक-दूसरे को चुनते थे। साथ में हर जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।'
तस्वीरों में समीक्षा को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते देखा जा सकता है। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखे।