NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अरबाज, सोहेल और निर्वान खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला
    अरबाज, सोहेल और निर्वान खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला
    1/5
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    अरबाज, सोहेल और निर्वान खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

    लेखन भावना साहनी
    Jan 05, 2021
    12:23 pm
    अरबाज, सोहेल और निर्वान खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

    कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार की ओर से सभी को सख्ती से दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। यह नियम आम और खास सभी लोगों के लिए समान है। हालांकि, हाल ही में फिल्मकार और अभिनेता अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वान इन नियमों का उल्लंघन करते दिखे। जिसकी वजह से अब इन तीनों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है।

    2/5

    होटल जाने की बात कहकर एयरपोर्ट से निकले थे तीनों

    दरअसल, 25 दिसंबर को अरबाज, सोहेल और उनका बेटा निर्वान दुबई से मुंबई लौटे हैं। नियमों के अनुसार, इन्हें सात दिनों के लिए खुद को क्वारंटाइन करना था। तीनों खुद को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल में क्वारंटाइन करने की बात कहकर एयरपोर्ट से निकल गए। हालांकि, वह होटल जाने की बजाय अपने घर चले गए। जैसे ही यह खबर सामने आई BMC के अधिकारी सोहेल के घर पहुंच गए और स्थिति को गंभीरता से लेने की बात कही।

    3/5

    सोहेल ने दी BMC को सफाई

    सोहेल ने BMC से अपनी सफाई में कहा कि उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्होंने घर जाने का फैसला किया था। हालांकि, BMC का कहना है कि फिर भी उन्होंने सरकारी गाइडलाइंस को तोड़ा है। जिसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित पुलिस स्टेशन में अरबाज, सोहेल और उनके बेटे निर्वान के खिलाफ FIR दर्ज करवाई और उन्हें ताज होटल में क्वारंटाइन कर दिया।

    4/5

    दिसंबर में बनाया गया था नियम

    गौरतलब है कि बेशक इन दिनों देशभर के लोगों को लॉकडाउन से राहत मिल चुकी है, लेकिन गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दुबई, इंग्लैंड या यूरोप किसी भी देश से लौटने के बाद लोगों को कम से कम सात दिनों के लिए खुद को क्वारंटाइन करना जरूरी है। यह नियम उस समय बनाया गया जब दिसंबर में इंग्लैंड से कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आने की जानकारी मिली।

    5/5

    देश में यह है कोरोना वायरस की स्थिति

    कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो देशभर में पिछले 24 घंटे में कुल 16,375 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 1,03,56,844 हो चुकी है। जबकि 1,49,850 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। वहीं, देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की बात करें तो यहां भी अब तक 19,47,011 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा 49,695 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अरबाज खान
    कोरोना वायरस

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर ने मुंबई में खरीदा नया घर, कीमत 39 करोड़ रुपये- रिपोर्ट मनोरंजन
    प्रीति जिंटा बनी प्रोड्यूसर, ऋतिक रोशन को किया वेब सीरीज के लिए साइन- रिपोर्ट मनोरंजन
    कंधार हाईजैक पर बनने जा रही है वेब सीरीज, 'अंधाधुन' के डायरेक्टर करेंगे निर्देशन मनोरंजन
    KBC 12: एक बार फिर महिला ने मारी बाजी, डॉक्टर नेहा शाह बनीं चौथी करोड़पति टीवी शो

    मनोरंजन

    रोहित शेट्टी भी करने जा रहे डिजिटल डेब्यू, बनाएंगे एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज बॉलीवुड समाचार
    सोनू सूद के हाथ लगी नई फिल्म 'किसान', लीड रोल में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत की 'धाकड़' के साथ जुड़े अर्जुन रामपाल, ले रहे हैं खास ट्रेनिंग बॉलीवुड समाचार
    ऋचा चड्ढा बनने जा रही हैं 'मैडम चीफ मिनिस्टर', इस दिन रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    अरबाज खान

    ये हैं बॉलीवुड कलाकार और उनके मशहूर बिजनेस पार्टनर राज कुंद्रा
    सलमान खान नहीं, बल्कि रणदीप हुड्डा और इरफान खान थे 'दबंग' के लिए पहली पसंद बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत मामले में फेक न्यूज फैलाने के आरोप में दिल्ली का वकील गिरफ्तार उद्धव ठाकरे
    सुशांत और दिशा मामलों में जोड़ा गया अरबाज का नाम, अभिनेता ने किया मानहानि का केस नेपोटिज्म

    कोरोना वायरस

    भारत में 20 और लोग पाए गए नए कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित, अब तक 58 मामले भारत की खबरें
    श्रीलंका पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,375 नए मामले, छह महीने में सबसे कम दिल्ली
    कोरोना वायरस: इंग्लैंड में फिर से लगाया गया पूर्ण लॉकडाउन, मध्य फरवरी तक रहेगा लागू इंग्लैंड
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023