Page Loader
एआर रहमान और सायरा बानो का हुआ तलाक, संगीतकार ने यूं बयां किया दर्द 
एआर रहमान और सायरा बानो का हुआ तलाक (तस्वीर: एक्स/@arrahman)

एआर रहमान और सायरा बानो का हुआ तलाक, संगीतकार ने यूं बयां किया दर्द 

Nov 20, 2024
09:32 am

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक की घोषणा कर दी है। दोनों शादी के 29 साल बाद अलग होने जा रहे हैं। रहमान और सायरा के वकील ने दोनों के तलाक की आधिकारिक पुष्टि की है और बताया कि भावनात्मक तनाव के कारण दोनों ने यह फैसला लिया है। उधर, रहमान ने भी एक बयान जारी कर अपना दर्द बयां किया है। इससे उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है।

पोस्ट

हमारे दिल टूट गए हैं- रहमान

रहमान ने लिखा, 'हमें लगा था कि हमारी शादी के 30 साल पूरे होंगे, लेकिन परिस्थिति ऐसी नहीं थी। हमारे दिल इस कदर टूट गए हैं कि इस टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है। टूटे हुए हिस्से फिर कभी अपनी जगह नहीं पाते। हालांकि, टूटी हुई चीजों में भी हमें कुछ अर्थ तो खोज ही लेना चाहिए। इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करने के लिए हमारे सभी दोस्तों को धन्यवाद।'

जानकारी

1995 में शादी की थी शादी

रहमान और सायरा ने साल 1995 में शादी की थी। दोनों के 3 बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। उनके वकील ने बयान में बताया कि दोनों की शादी अच्छी चली, लेकिन समय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट