ऑस्कर विजेता एआर रहमान का नया कमाल, 'बाब' के साथ अरबी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री
ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी फिल्मों से दुनियाभर में धूम मचाने वाले रहमान ने अब अपनी पहली अरबी फिल्म 'बाब' का शानदार साउंडट्रैक रिलीज किया है। नयला अल खजा के निर्देशन में बनी ये एक साइकोलॉजिकल फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म है, जिसके संगीत को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस खास एल्बम में कुल 10 गाने शामिल हैं, जिन्हें उनके अपने 'KM म्यूजिक' लेबल के तहत सभी बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सुना जा सकता है।
रहमान क्यों हुए फिल्म 'बाब' से प्रभावित?
फिल्म 'बाब' दुख, यादों और अलौकिक जैसे विषयों पर आधारित है, और रहमान के संगीत ने इन दृश्यों में एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव पैदा किया है। रहमान ने बताया कि फिल्म की 'भावनात्मक जटिलता' ने उन्हें बहुत आकर्षित किया। उन्हें इस फिल्म के लिए एक नया और अनूठा साउंडस्केप बनाने में बेहद खुशी हुई।