LOADING...
'वीरा राजा वीरा' विवाद: एआर रहमान देंगे डागर ब्रदर्स को श्रेय, मिला 5 हफ्ते का समय
एआर रहमान ने कोर्ट के निर्देश पर सहमति जताई

'वीरा राजा वीरा' विवाद: एआर रहमान देंगे डागर ब्रदर्स को श्रेय, मिला 5 हफ्ते का समय

Feb 20, 2026
08:43 pm

क्या है खबर?

एआर रहमान काफी समय से फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' के गाने 'वीरा राजा वीरा' को लेकर कानूनी पेंच में फंसे थे। मामले में हस्तक्षेप करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश सुनाया, जिसके बाद संगीतकार बदलाव को राजी हो गए हैं। उन्होंने गाने को डागर ब्रदर्स के परिवार की पारंपरिक रचना 'शिव स्तुति' से प्रेरित होने काे स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया है कि 5 हफ्तों के अंदर गाने के श्रेय में यह बदलाव होना चाहिए।

मामला

जानिए क्या है 'वीरा राजा वीरा' गाने से जुड़ा मामला

क्लासिकल गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने दावा किया था कि 'वीरा राजा वीरा' पारंपरिक रचना 'शिव स्तुति' से प्रेरित है। उनका दावा था कि गाने की धुन, लय और संगीत डागरवाणी परंपरा से मिलता है। उधर संगीतकार ने तर्क दिया कि उनका गीत मौलिक रचना है और किसी शास्त्रीय परंपरा के तत्वों पर कॉपीराइट का दावा नहीं किया जा सकता। इसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया था और रहमान कानूनी पेंच में फंसे हुए थे।

निपटारा

कोर्ट ने किया निपटारा, श्रेय देंगे संगीतकार 

20 फरवरी को, रहमान के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि संगीतकार, दिवंगत उस्ताद एन. फैयाजुद्दीन डागर और उस्ताद एन. जाहिरुद्दीन डागर गाने में श्रेय देने के लिए तैयार हैं। कोर्ट ने इसे सहमति रिकॉर्ड में लेते हुए संगीतकार को निर्देश दिया है कि गाने के श्रेय में यह बदलाव सभी सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म पर 5 हफ्ते के अंदर दिखना चाहिए। इसके अलावा, कोर्ट ने मामले में दायर स्पेशल लीव पिटीशन को भी निपटा दिया।

Advertisement