NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अपनी अगली फिल्म में 'छिछोरे' के इस अभिनेता के साथ रोमांस करेंगी अनुष्का शेट्टी
    अगली खबर
    अपनी अगली फिल्म में 'छिछोरे' के इस अभिनेता के साथ रोमांस करेंगी अनुष्का शेट्टी

    अपनी अगली फिल्म में 'छिछोरे' के इस अभिनेता के साथ रोमांस करेंगी अनुष्का शेट्टी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 08, 2021
    05:13 pm

    क्या है खबर?

    साउथ की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

    पिछली बार अनुष्का 'निशब्दम' में नजर आई थीं। अब एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

    खास बात यह है कि अपनी अगली फिल्म में अनुष्का फिल्म 'छिछोरे' में काम कर चुके अभिनेता नवीन पोलिशेट्टी के साथ इश्क फरमाती दिखेंगी।

    आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    'मिस शेट्टी' में एक अलग अवतार में नजर आएंगी अनुष्का

    बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक अनुष्का जल्द ही फिल्म 'मिस शेट्टी' में दिखाई देंगी। अपनी इस फिल्म के लिए वह जिम में ट्रेनिंग भी लेने वाली हैं।

    फिल्म में उन्हें एक बिल्कुल अलग अवतार में देखा जाएगा। इसमें अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए अनुष्का को अपना 20 किलो वजन घटाना होगा।

    इसके लिए वह इन दिनों रोजाना जिम में खूब पसीना बहा रही हैं। फिल्म में अनुष्का एक 40 साल की महिला का किरदार निभाएंगी।

    आकर्षण

    फिल्म में नवीन के लिए धड़कने लगेगा अनुष्का का दिल

    'मिस शेट्टी' में अनुष्का की जोड़ी अभिनेता नवीन पोलिशेट्टी के साथ बनी है। रिपोर्ट के मुताबिक नवीन फिल्म में 25 साल के युवक की भूमिका में होंगे, जिनकी तरफ अनुष्का आकर्षित हो जाती हैं।

    फिल्म में दोनों की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी बेहद दिलचस्प है।

    यही वजह है कि 'निशब्दम' के बाद ब्रेक पर चल रहीं अनुष्का ने फौरन इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए रजामंदी दे दी।

    लोकप्रियता

    साउथ में चलता है अनुष्का का सिक्का

    अनुष्का ने 2005 में तेलुगु फिल्म 'सुपर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वह अक्किनेनी नागार्जुन के साथ नजर आईं थीं।

    इसके बाद अनुष्का ने कई सफल तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। अनुष्का साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं और लेडी सुपरस्टार के नाम से भी जानी जाती हैं।

    निर्देशक एस.एस राजमौली की फिल्म 'बाहुबली' ने अनुष्का को देशभर में लोकप्रिय कर दिया था।

    पहचान

    'छिछोरे' से सुर्खियों में आए नवीन पोलिशेट्टी

    नवीन पोलिशेट्टी अभिनेता होने के साथ-साथ स्क्रीन राइटर भी हैं। उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

    फिल्म में नवीन के काम को भी सरहाना मिली थी। इसी फिल्म से वह लोगों के बीच चर्चा में आए थे।

    दो महीने पहले रिलीज हुई तेलुगु कॉमेडी फिल्म 'जथी रत्नालु' में भी नवीन ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    छिछोरे फिल्म
    अनुष्का शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    अमेरिकी कोर्ट के रोक लगाने के बाद ट्रंप की दूसरी योजना, 15 प्रतिशत अस्थायी टैरिफ लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
    पंजाब: श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत पंजाब
    IPL 2025, एलिमिनेटर: इस पिच पर होगा MI बनाम GT मुकाबला, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    अमेरिकी टैरिफ पर लगी रोक हटी, कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत अमेरिका

    मनोरंजन

    एक दिन में 20-30 सिगरेट पी जाते थे मिलिंद सोमन, बताया कैसे पड़ी थी बुरी लत मिलिंद सोमन
    श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर मुंबई
    नए सीजन के साथ लौटने को तैयार 'बालिका वधू', ये अभिनेत्री निभा सकती है मुख्य किरदार मनोरंजन
    कब रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे'? जानें निर्माता का जवाब अमिताभ बच्चन

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    शूटिंग के दौरान घायल हुए मलयाली अभिनेता टोविनो थॉमस, ICU में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    रिलीज हुआ 'लक्ष्मी बम' का जबरदस्त ट्रेलर, देखिए अक्षय कुमार का अनोखा अंदाज अक्षय कुमार
    जानिए 'बिग बॉस 14' की जैस्मिन भसीन के बारे में दिलचस्प बातें टीवी शो
    अभिनेता धनुष और विजकांत के घर बम की सूचना से मचा हड़कंप, फर्जी निकली कॉल्स बॉलीवुड समाचार

    छिछोरे फिल्म

    भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी सुशांत की 'छिछोरे', 'सांड की आंख' भी हुई शामिल बॉलीवुड समाचार
    कंगना, मनोज बाजपेयी और धनुष को मिला नेशनल अवॉर्ड, 'छिछोरे' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म कंगना रनौत
    'छिछोरे' के निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी कियारा आडवाणी
    'छिछोरे' में सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार रहीं अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन सुशांत सिंह राजपूत

    अनुष्का शेट्टी

    महेश बाबू, अनुष्का शेट्टी सहित साउथ के ये फेमस सुपरस्टार्स बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम दीपिका पादुकोण
    ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025