NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: अनुष्का शेट्टी की 'बाहुबली' से अलग ये पांच फिल्में जरूर देखें
    जन्मदिन विशेष: अनुष्का शेट्टी की 'बाहुबली' से अलग ये पांच फिल्में जरूर देखें
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: अनुष्का शेट्टी की 'बाहुबली' से अलग ये पांच फिल्में जरूर देखें

    लेखन नेहा शर्मा
    November 07, 2022 | 11:34 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: अनुष्का शेट्टी की 'बाहुबली' से अलग ये पांच फिल्में जरूर देखें
    अनुष्का शेट्टी की हिंदी में उपलब्ध ये फिल्में देखिए

    साउथ की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आज यानी 7 नवंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में भी अनुष्का की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद तो वह दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहरा चुकी हैं। देवसेना उर्फ अनुष्का की यह फिल्म तो आपने देखी होगी, लेकिन आज हम आपको 'बाहुबली' के अलावा उनकी ऐसी पांच शानदार फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो हिंदी में भी उपलब्ध हैं।

    अरुणधति

    इस तेलुगु हॉरर फिल्म में काम कर अनुष्का ने दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी थी। इसने उन्हें तेलुगु सिनेमा में स्टार बना दिया था। कोढ़ी रामाकृष्ण ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली थी। इसमें अनुष्का के साथ अभिनेता सोनू सूद नजर आए थे। इस फिल्म को 10 नंदी अवॉर्ड मिले थे। फिल्म की लोकप्रियता का आलम ही था कि इसे हिंदी में 'अरुणधति- एक अनोखी कहानी' नाम से रिलीज किया गया। यह फिल्म MX प्लेयर पर मौजूद है

    रुद्रमादेवी

    अनुष्का की बेहतरीन फिल्मों का जिक्र होता है तो 'रुद्रमादेवी' का नाम जहन में जरूर आता है। यह रुद्रमा देवी के जीवन पर आधारित है। इसमें अनुष्का संग अल्लू अर्जुन और राणा दग्गुबाती थे। अनुष्का ने इसमें रुद्रमा का किरदार पर्दे पर जीवंत कर सबको अपना मुरीद बना लिया था। इस फिल्म को इसी नाम से हिंदी दर्शकों के लिए लाया गया। फिल्म को मलयालम भाषा में भी डब किया गया था। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर मौजूद है।

    मिर्ची

    अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दीं, जिसमें 'मिर्ची' भी शुमार है। इसके निर्देशन का जिम्मा कोरातल्ला शिवा पर था। फिल्म में अनुष्का के साथ प्रभास नजर आए थे। 'मिर्ची' 2013 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म हिंदी में 'खतरनाक खिलाड़ी' नाम से मौजूद है। इसे कन्नड़, बंगाली और उड़िया भाषा में भी रिलीज किया गया था। हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर आप यह फिल्म देख सकते हैं।

    विक्रमारकुडु

    साउथ के दर्शकों ने अनुष्का की इस फिल्म पर जमकर प्यार लुटाया। एसएस राजमौली ने फिल्म का निर्देशन किया और फिल्म के नायक थे रवि तेजा, जिन्होंने फिल्म में डबल रोल किया था। बाद में इसे 'राउडी राठौर' के नाम से हिंदी में डब किया गया और हिंदीभाषी दर्शकों ने भी फिल्म को हाथों हाथ लिया। हिंदी वर्जन में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। यूट्यूब पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    भागमती

    अनुष्का की इस फिल्म ने रिलीज के बाद खूब सुर्खियां बटोरीं। हिंदी में इसे 'दुर्गामती' नाम से बनाया गया, जिसमें भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई। अरशद वारसी और जीशू सेन गुप्ता भी इसका हिस्सा थे। फिल्म को लेकर हिंदी पट्टी के दर्शक भी बेहद उत्साहित थे। हालांकि, यह असल फिल्म की बराबरी नहीं कर पाई। डर और रोमांच की कम आमद ने 'दुर्गामती' का खेल बिगाड़ दिया। अमेजन प्राइम वीडियो पर आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

    पोल
    अनुष्का की केमिस्ट्री आपको किस अभिनेता के साथ सबसे बेहतर लगी?
    प्रभास
    62.26%
    रवि तेजा
    13.21%
    अल्लू अर्जुन
    24.53%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    बहुत बढ़िया! ये भी पढ़ें

    'बाहुबली' के बाद फिर एक फिल्म में साथ दिखेंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी

    बहुत बढ़िया! ये भी पढ़ें

    सुपरस्टार रवि तेजा के साथ अब साउथ में कदम रखेंगी नुपुर सैनन, देखिए पोस्टर

    बहुत बढ़िया! ये भी पढ़ें

    अल्लू अर्जुन ने तंबाकू का विज्ञापन करने से किया इनकार, ठुकराया करोड़ों रुपये का ऑफर

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अनुष्का जल्द ही अभिनेता नवीन पॉलिशेट्टी के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल वह इस तेलुगु फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा 'ओट्टाकोम्बन' नाम की एक मलयालम फिल्म उनके खाते से जुड़ी है। वह 'चंद्रमुखी 2' में भी काम कर रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अनुष्का शेट्टी
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    अनुष्का शेट्टी

    'बाहुबली' के बाद फिर एक फिल्म में साथ दिखेंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी प्रभास
    अपनी अगली फिल्म में 'छिछोरे' के इस अभिनेता के साथ रोमांस करेंगी अनुष्का शेट्टी मनोरंजन
    ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी? बॉलीवुड समाचार
    महेश बाबू, अनुष्का शेट्टी सहित साउथ के ये फेमस सुपरस्टार्स बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम दीपिका पादुकोण

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: विराट कोहली के ये अहम रिकॉर्ड्स, जो आपको जरूर जानने चाहिए विराट कोहली
    जन्मदिन विशेष: 'दृश्यम 2' से 'भोला' तक, तब्बू इन फिल्मों में आएंगी नजर तब्बू
    जन्मदिन विशेष: शाहरुख खान के ये डायलॉग देते हैं लोगों को संघर्ष करने की प्रेरणा शाहरुख खान
    जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय बच्चन इन हॉलीवुड फिल्मों में कर चुकी हैं काम ऐश्वर्या राय

    बॉलीवुड समाचार

    'आदिपुरुष' की रिलीज टली, अब अगले साल 16 जून को आएगी फिल्म प्रभास
    जब दिशा पाटनी के सिर पर लगी थी गंभीर चोट, खो बैठी थीं याददाश्त दिशा पाटनी
    रवीना टंडन के पल्ले पड़ा था पागल फैन, भेजता था खून से भरी बोतल रवीना टंडन
    आलिया भट्ट की बेटी का हो सकता है ये नाम, 3 साल पहले किया था ऐलान आलिया भट्ट

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' का ऐलान, बेटी ऐश्वर्या के लिए किया चंद मिनट का किरदार रजनीकांत
    पुनीत राजकुमार को ऑफर की गई थी 'कांतारा', ऋषभ शेट्टी ने किया याद कांतारा फिल्म
    अल्लू अर्जुन ने शुरू की फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीर अल्लू अर्जुन
    दुर्लभ बीमारी मायोसाइटिस से पीड़ित हैं सामंथा रुथ प्रभु, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट सामंथा रुथ प्रभु
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023