Page Loader
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के आलीबाग बंगले की तस्वीरें आईं सामने, जानिए इसकी कीमत 
अंदर से ऐसा दिखता है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का आलीबाग वाला घर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के आलीबाग बंगले की तस्वीरें आईं सामने, जानिए इसकी कीमत 

Jan 17, 2025
10:45 am

क्या है खबर?

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस वक्त अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ भारत में हैं। प्रशंसक भी दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। अनुष्का और विराट के अलीबाग स्थित घर का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों जल्द ही अपने अलीबाग स्थित घर में अकाय और वामिका के साथ गृह प्रवेश करने वाले हैं। अब अनुष्का और विराट के आलीबाग बंगले की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

तस्वीरें

बेहद आलीशान है अनुष्का और विराट का घर

अनुष्का और विराट के घर में शाही कालीन, बेहतरीन सजावट, एक विशाल झूमर, महंगे सोफे और बहुत कुछ है। उनके इस आलीशान घर से नजरें हटाना मुश्किल है। विराट-अनुष्का के घर की कीमत 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। 2021 में दोनों के घर बेटी वामिका का जन्म हुआ। 15 फरवरी, 2024 में विराट-अनुष्का ने बेटे अकाय का स्वागत किया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

ट्विटर पोस्ट

जल्द गृह प्रवेश करेंगे अनुष्का और कोहली