LOADING...
विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने दिखाई अपने बेटे अकाय की पहली झलक
अनुष्का शर्मा ने दिखाई अपने बेटे अकाय की पहली झलक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने दिखाई अपने बेटे अकाय की पहली झलक

Nov 05, 2024
05:32 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। प्रशंसक भी दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। कोहली और अनुष्का वर्तमान में अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में हैं। आज यानी 5 नवंबर को विराट अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अनुष्का ने अपने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, उन्होंने विराट के जन्मदिन पर अपने बेटे अकाय की पहली झलक दिखाई है।

तस्वीर

अनुष्का ने छुपाया दोनों बच्चों का चेहरा

अनुष्का ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर विराट की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अकाय और वामिका को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने एक इमोजी के जरिए अपने दोनों बच्चों का चेहरा छुपाया हुआ है। अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। 2021 में दोनों के घर बेटी वामिका का जन्म हुआ। 15 फरवरी, 2024 में विराट-अनुष्का ने बेटे अकाय का स्वागत किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर