Page Loader
अनुष्का शर्मा बोलीं- मैं और विराट कोहली आदर्श माता-पिता नहीं
खुद को आदर्श माता-पिता नहीं मानती अनुष्का शर्मा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा बोलीं- मैं और विराट कोहली आदर्श माता-पिता नहीं

Sep 05, 2024
10:56 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंदन में समय बिताने के बाद मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने बीती रात यानी 4 सितंबर को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और अच्छे माता-पिता होने के बारे में खुलकर बातचीत की। इस दौरान अनुष्का ने अपने दोनों बच्चों अकाय और वामिका का भी जिक्र किया। इस कार्यक्रम में अनुष्का ने बताया कि वह और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आदर्श माता-पिता नहीं हैं और ऐसा बनने का बहुत दबाव रहता है।

बयान

हमें अपनी गलतियों को स्वीकार कर लेना चाहिए- अनुष्का

अनुष्का ने कहा, "मैं और विराट आदर्श माता-पिता नहीं हैं और ऐसा बनने का बहुत दबाव रहता है। माता-पिता के तौर पर अपनी गलतियों को स्वीकार कर लेना चाहिए। हम अपने बच्चों को कुछ अच्छा सिखाने के लिए उदाहरण पेश करने की कोशिश करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "बच्चों को कृतज्ञता सिखाने के लिए, उन्हें अपने माता-पिता को आभारी होते हुए देखना होगा। अगर आप चीजों को लेकर आभारी होंगे तो आपका बच्चा भी आपके नक्शेकदम पर चलेगा।"

अनुष्का-विराट

क्या लंदन ही बसने वाले हैं अनुष्का-विराट? 

अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। 2021 में दोनों के घर बेटी वामिका का जन्म हुआ। 15 फरवरी, 2024 में विराट-अनुष्का ने बेटे अकाय का स्वागत किया। पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुष्का और विराट हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं, क्योंकि वह अपने बच्चों के साथ एक सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं और उन्हें मीडिया या लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।