पहली बार पुलिस ऑफिसर के रोल में अनुष्का शर्मा, अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो
क्या है खबर?
अनुष्का शर्मा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी लगभग हर परफॉर्मेंस से ऑडियंश का दिल जीत लिया है।
अनुष्का अब तक फिल्मों से लेकर एड तक के लिए अलग-अलग किस्म के किरदार निभा दर्शकों के दिल को जीत चुकी हैं।
अब अनुष्का एक बार फिर अपनी परफॉर्मेंस से ऑडीयंश को सरप्राइज करने के लिए तैयार हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का एक एड में पुलिस ऑफिसर के अवतार में दिखने वाली हैं।
रोल
एड के लिए पुलिस वाली बनीं अनुष्का
बता दें कि भले ही ही अनुष्का ने अब तक कई तरह के किरदार निभाए हों लेकिन पुलिस वाली के अवतार में वह पहली बार दिखाई देने वाली हैं।
सोर्स के मुताबिक, अनुष्का इस विज्ञापन में अनुष्का एक घर पर रेड डालेंगी। यह एक फनी विज्ञापन होगा।
इसमें वह अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीत लेने वाली हैं।
अनुष्का के इस लुक की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इंस्टाग्राम पोस्ट
अनुष्का शर्मा ने शेयर किया अपना वीडियो
ब्रेक
'जीरो' के बाद से अनुष्का ने नहीं साइन की कोई फिल्म
अनुष्का की बात करें तो वह काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं।
अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में रिलीज़ हुई 'जीरो' में दिखाईं दीं थीं। इसमें अनुष्का के अपोजिट शाहरुख खान थे। बड़े बजट में बनी 'जीरो' फ्लॉप हुई थी।
इसके बाद से अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक ले रखा है।
अनुष्का ने कहा था कि कई सारी फिल्में बैक-टू-बैक करने के बाद उन्होंने ब्रेक लेना ठीक समझा।
इस साल अनुष्का की कोई फिल्म रिलीज़ नहीं होगी।
रिपोर्ट्स
'सत्ते में सत्ता' के रीमेक के लिए अनुष्का को किया गया अप्रोच
खबरें यह भी हैं कि अनुष्का को कई प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रोच किया जा चुका है।
इनमें से 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक खासा चर्चा में है।
कहा जा रहा है कि फराह खान द्वारा निर्देशित की जाने वाली इस फिल्म में अनुष्का नजर आ सकती हैं। अनुष्का, हेमा मालिनी के रोल में दिखेंगी।
कहा जा रहा है कि इसके रीमेक में अमिताभ बच्चन के किरदार में ऋतिक रोशन दिखाई देने वाले हैं।
विचार
अनुष्का और मेकर्स के बीच बातचीत जारी
वहीं, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का और 'सत्ते पे सत्ता' के मेकर्स के बीच इसको लेकर शुरुआती दौर पर बातचीत जारी है।
यहां तक की 31 वर्षीया अनुष्का इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर विचार कर रही हैं।
दिलचस्प बात यह भी है कि अनुष्का पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिसे इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है।
पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दीपिका पादुकोण को भी हेमा के रोल के लिए अप्रोच किया जा चुका है।