Page Loader
विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा पर लुटाया प्यार, लिखा- तुम मेरे लिए सब कुछ हो
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@virat.kohli)

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा पर लुटाया प्यार, लिखा- तुम मेरे लिए सब कुछ हो

May 01, 2025
04:30 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अनुष्का के पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

विराट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक अनदेखी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं।

दोनों ने एक-दूजे को गले लगाया हुआ है और वे मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ विराट ने बेहद प्यारा नोट भी लिखा है।

नोट

जन्मदिन मुबारक हो मेरा प्यार- विराट

विराट ने लिखा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जीवन साथी, मेरी सुरक्षित जगह, मेरी अर्धांगिनी, मेरी सब कुछ। आप हम सभी के जीवन की मार्गदर्शक हैं। हम आपको हर दिन और भी ज्यादा प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरा प्यार।'

अनुष्का-विराट सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। उन्होंने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी।

2021 में दोनों के घर बेटी वामिका का जन्म हुआ। 15 फरवरी, 2024 में विराट-अनुष्का ने बेटे अकाय का स्वागत किया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर