Page Loader
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने अलीबाग स्थित घर में करेंगे गृह प्रवेश, सामने आया वीडियो 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने अलीबाग स्थित घर में करेंगे गृह प्रवेश (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने अलीबाग स्थित घर में करेंगे गृह प्रवेश, सामने आया वीडियो 

Jan 15, 2025
02:50 pm

क्या है खबर?

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। प्रशंसक भी दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। अनुष्का और कोहली इस समय अपने दोनों बच्चों अकाय और वामिका के साथ भारत में हैं। अब खबर है कि अनुष्का और विराट जल्द ही अपने अलीबाग स्थित घर में अकाय और वामिका के साथ गृह प्रवेश करने वाले हैं। उनके नए घर का निर्माण कार्य चल रहा है।

वीडियो

क्या है कोहली और अनुष्का के घर की कीमत?

गृह प्रवेश की तैयारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को पूजा की जरूरी चीजें ले जाते देख सकते हैं। इस दौरान एक पुजारी भी नौका पर बैठे हुए दिखाई दिए। साल 2023 में यह जानकारी सामने आई थी कि विराट और अनुष्का ने अलीबाग में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत 13 करोड़ रुपये है। कोहली और अनुष्का ने करीब 19 करोड़ रुपये में अलीबाग में एक फार्महाउस भी खरीदा था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो