एपस्टीन फाइल्स का भारत कनेक्शन, इन फिल्मी सितारों के नाम सामने आए
क्या है खबर?
जेफरी एपस्टीन फाइल्स में अब तक कई बड़े नामों का खुलासा हो चुका है जिससे दुनियाभर में हलचल मची है। ताजा जानकारी में पता चला है कि इन फाइल्स में कुछ भारतीय सिनेमा के सितारों के नाम भी शामिल हैं, जिससे सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई है। हालांकि, इन नामों के सामने आने से उनके किसी गलत गतिविधि में शामिल होने की पुष्टि नहीं होती है, लेकिन यह नाम लोगों का ध्यान जरूर खींच रहे हैं।
खुलासा
इन फिल्म निर्माताओं के नामों का खुलासा
टाइम्स नाउ के मुताबिक, फाइल्स में एक ईमेल थ्रेड में "फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर" के रूप में अनुराग कश्यप का नाम आया है। उनका जिक्र शंघाई में होने वाली एक कॉन्फ्रेंस से संबंधित था, जिसमें उन्हें बुलाने की बात हुई थी। निर्देशक नंदिता दास का नाम 2015 के एक ईमेल आमंत्रण में 'स्पीकर' के तौर पर सामने आया है। एपस्टीन और उनके बीच सीधे संबंध की पुष्टि नहीं है, लेकिन उन्हें यूके में एक कार्यक्रम में आमंत्रित करने की चर्चा है।
अन्य नाम
फाइल्स में इन सितारों के नाम भी सामने आए
हालिया रिपोर्टों के अनुसार, निर्देशक मीरा नायर का जिक्र 2009 के एक ईमेल में हुआ है। यह जिक्र उनकी फिल्म 'अमेलिया' की स्क्रीनिंग के बाद आयोजित एक आफ्टर-पार्टी से जुड़ा था जिसका हिस्सा कई विदेशी हस्तियां भी थीं। भारतीय-अमेरिकी लेखक और वेलनेस एक्सपर्ट दीपक चोपड़ा के नाम का जिक्र भी ईमेल में हुआ है। फाइलों से पता चलता है कि एपस्टीन ने 2016 में दीपक से संपर्क किया था। हालांकि निर्देशक ने किसी भी अनुचित संबंध से मना किया है।
मामला
जानिए क्या है एपस्टीन फाइल्स का मामला
एपस्टीन फाइल्स यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित है, अमेरिकी अरबपति और वित्तीय विशेषज्ञ था। साल 2008 में जेफरी को फ्लोरिडा में उसे नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया था। इसके बाद साल 2019 में उसे तस्करी मामले के चलते गिरफ्तार किया गया था। उसकी मौत न्यूयॉर्क में हो गई थी। एपस्टीन फाइल्स में पीड़ितों की गवाही, कोर्ट दस्तावेज, ईमेल, जर्नी रिकॉर्ड, उनके सहयोगी, मशहूर हस्तियों के नाम समेत कई सबूत शामिल हैं।