18वें दिन सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी, अनुराग कश्यप-शबाना आजमी ने अनशन का किया समर्थन
फिल्मकार अनुराग कश्यप के साथ शबाना आजमी और अभय देओल जैसे कई जाने-माने अभिनेता सोनम वांगचुक का समर्थन कर रहे हैं।
सोनम नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सोनम NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उनकी मुख्य मांगें हैं कि इस मामले में जवाबदेही तय की जाए, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और घोटाले के कारण कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले।
सितारों ने की सोनम की सेहत की चिंता
अनुराग ने सरकार की बहरी चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने सोनम के साहस की तारीफ तो की, लेकिन उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता भी जताई।
वहीं, शबाना ने भी सोनम के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया और उनसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की गुजारिश की।
प्रदर्शनकारियों ने अपनी अगली रणनीति के तहत 20 जुलाई को संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की योजना बनाई है।