अनुराग कश्यप का दिल्ली पुलिस पर तीखा सवाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग हुई तेज
निर्देशक अनुराग कश्यप ने NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पूछा कि क्या कोई पुलिस अधिकारी कभी ऐसे आदेश को मानने से इनकार करेगा जिसे वह गलत मानता है। उनके इस सवाल ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।
दरअसल, ये विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे, जिसके बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें पुलिस को लाठियों और आंसू गैस का इस्तेमाल करते देखा गया।
CJP ने की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
इन विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने की है। इस दौरान लगभग 60 प्रदर्शनकारी और 118 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।
CJP ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से भी मुलाकात की और मांग रखी कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। साथ ही, उन्होंने मृत छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की।
वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई का बचाव किया है। पुलिस का कहना था कि प्रदर्शनकारियों ने नियमों का उल्लंघन किया और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया।