NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुराग बसु नहीं कर सके 'बर्फी' के साथ न्याय, अब लाएंगे ऑटिज्म पर एक नई कहानी 
    मनोरंजन

    अनुराग बसु नहीं कर सके 'बर्फी' के साथ न्याय, अब लाएंगे ऑटिज्म पर एक नई कहानी 

    अनुराग बसु नहीं कर सके 'बर्फी' के साथ न्याय, अब लाएंगे ऑटिज्म पर एक नई कहानी 
    लेखन मेघा
    Apr 03, 2023, 04:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अनुराग बसु नहीं कर सके 'बर्फी' के साथ न्याय, अब लाएंगे ऑटिज्म पर एक नई कहानी 
    अनुराग बसु लेकर आएंगे ऑटिज्म पर फिल्म

    बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग बसु अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बीते कुछ समय से वह 'आशिकी 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, वहीं अब बसु ने ऑटिज्म पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। बसु का मानना है कि उन्होंने 2012 में आई फिल्म 'बर्फी' के साथ न्याय नहीं किया था। ऐसे में अब उन्होंने ठान लिया है कि वह ऑटिज्म पर एक और खूबसूरत कहानी पर्दे पर लेकर आने वाले हैं।

    NGO के साथ काम करते हुआ आया था विचार 

    बसु को 'बर्फी' बनाने का विचार कहां से आया इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब बर्फी की बात आती है तो इसकी कहानी मेरे सामने तब आई जब मैंने कुछ गैर सरकारी संगठनों (NGO) के साथ मिलकर काम करना शुरू किया था।" उन्होंने कहा, "NGO के साथ काम करते हुए मैंने ऑटिस्टिक लोगों से मिलना और उनके साथ कार्यक्रम करना शुरू किया। यही वो समय था जब मैंने इसे समझना शुरू किया था।"

    ऑटिस्टिक लोगों ने किया कहानी लिखने के लिए प्रेरित- बसु

    बसु ने कहा, "जिस तरह से ऑटिस्टिक दुनिया को देखते हैं, मैंने उनकी आंखों से दुनिया देखने की कोशिश की। उस दुनिया को देखना मुश्किल है, लेकिन वह सबसे सुंदर और पवित्र है। उसी ने मुझे कहानी लिखने के लिए प्रेरित किया।" उन्होंने कहा, "आज प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर की ये फिल्म लव स्टोरी के तौर पर जानी जाती है, लेकिन हम विषय की गहराई में नहीं जा सके। हमने पूरी कोशिश की, लेकिन दूसरों ने बेहतर किया है।"

    जल्द शुरू करेंगे इस विषय पर काम

    इसके बाद बसु ने बताया कि वह जल्द इस विषय पर फिर से काम करेंगे और इस बार हर बिंदु को सही ढंग से दिखाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं इस विषय पर अगले कुछ वर्षों में फिर से काम करूंगा और इस बार मैं इसकी गहराई तक जाऊंगा। मेरे दिमाग में एक प्रोजेक्ट है और मैं उस पर काम करना चाहता हूं। मैं इसके बारे में एक बार फिर से बात करूंगा, जब इस पर काम शुरू होगा।"

    ऑटिस्टिक लोगों को बेचारा न समझें- बसु

    बसु ने आगे कहा, "जब लोग ऑटिस्टिक लोगों को बेचारा के रूप में देखते हैं तो मुझे अच्छा नहीं लगता। वे अलग नहीं हैं। हमें इसे समझने की जरूरत है।" उन्होंने कहा, "हम उनके लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। उनके लिए पर्याप्त प्रशिक्षित शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में उन पर हमें और सरकार दोनों को ध्यान देने की जरूरत है। हमें यह समझने की जरूरत है कि हर ऑटिस्टिक बच्चा अलग होता है इसलिए सीखने का यही तरीका है।"

    इन फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं अनुराग

    बसु अब अपनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' लेकर आने वाले हैं, जिसमें सारा अली खान, अनुपम खेर, आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और अली फजल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी। उनकी फिल्म 'इमली' भी आने वाली है, जिसमें पहले कंगना रनौत नजर आने वाली थीं, लेकिन उन्होंने इससे किनारा कर लिया था। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ 'आशिकी 3' लेकर आ रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अनुराग बसु

    ताज़ा खबरें

    नेपाल में सिख का हुलिया बनाकर ढाबा चला रहा था नक्सली दिनेश गोप, ऐसे चढ़ा हत्थे नेपाल
    बजाज पल्सर NS200 और NS160 का लुक हुआ और शानदार, मिला रेड कलर का विकल्प  बजाज
    iOS 16.6 में आईमैसेज कॉन्टैक्ट की वेरिफिकेशन समेत मिल सकते हैं ये खास फीचर्स iOS
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड 2023 आज से होगा शुरू, AI से विंडोज तक मिलेंगे ये बड़े अपडेट्स माइक्रोसॉफ्ट

    बॉलीवुड समाचार

    कलाकारों के प्रदर्शन को खराब कहने पर अमिताभ बच्चन बोले- हम डर में जीते हैं अमिताभ बच्चन
    शाहरुख खान ने पूरी की कैंसर पीड़िता की आखिरी इच्छा, दरियादिली के कायल हुए प्रशंसक  शाहरुख खान
    निक जोनास बोले- हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही बेटी मालती प्रियंका चोपड़ा
    'द केरल स्टोरी' 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली साल की दूसरी फिल्म बनी द केरला स्टोरी फिल्म

    अनुराग बसु

    जन्मदिन विशेष: अनुराग बसु की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ जन्मदिन विशेष
    अनुपम खेर ने 'मेट्रो इन दिनों' में गाया गाना, ये सितारे भी कर चुके हैं गायकी अनुपम खेर
    किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर, 11 साल से चल रहा काम  रणबीर कपूर
    सलमान खान नहीं निभाएंगे जासूस रविंद्र कौशिक का किरदार, यह है वजह सलमान खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023