Page Loader
'तन्वी द ग्रेट': मध्य प्रदेश के बाद अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई फिल्म
दिल्ली में टैक्स फ्री हुई 'तन्वी द ग्रेट' (तस्वीर: एक्स/@AnupamPKher)

'तन्वी द ग्रेट': मध्य प्रदेश के बाद अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई फिल्म

Jul 23, 2025
06:40 pm

क्या है खबर?

अनुपम खेर इन दिनों फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई और इसे समीक्षकों की तरफ से बढ़िया प्रतिक्रिया मिली, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए संघर्ष करती दिख रही है। अनुपम ने हाल ही में बताया था कि 'तन्वी द ग्रेट' को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। अब मध्य प्रदेश के बाद इस फिल्म को दिल्ली में भी कर-मुक्त कर दिया गया है।

ऐलान

मुख्यमंत्री ने खुद किया ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने राज्य में फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को कर-मुक्त घोषित कर दिया है। तन्वी की कहानी भावनात्मक और प्रेरणादायक है। हम ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करें, देशभक्ति की भावना जगाए और राष्ट्र की चेतना को जागृत करें। फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

जानकारी

'तन्वी द ग्रेट' का कारोबार जान लीजिए

'तन्वी द ग्रेट' में तन्वी का किरदार शुभांगी दत्त निभा रही हैं। जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी और करण टैकर जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 'तन्वी द ग्रेट' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.83 करोड़ रुपये कमाए हैं।