LOADING...
'माइकल' की रिलीज पर अनुपम खेर को याद आए 'पॉप किंग', साझा की पुरानी तस्वीर
अनुपम खेर ने माइकल जैक्शन संग तस्वीर साझा की

'माइकल' की रिलीज पर अनुपम खेर को याद आए 'पॉप किंग', साझा की पुरानी तस्वीर

Apr 24, 2026
05:06 pm

क्या है खबर?

'किंग ऑफ पॉप' के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म 'माइकल' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपना उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने 'पॉप किंग' के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और उस मुलाकात को याद किया। अभिनेता ने बताया कि जैक्शन के साथ ली गई यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं है, बल्कि कभी न भूलने वाला एहसास है।

पोस्ट

अनुपम खेर ने माइकल जैक्शन से मिलाते हुए तस्वीर साझा की

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस तस्वीर को साझा किया है। दोनों एक-दूसरे से हंसते हुए हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे आज भी वो पल याद है, जब मैंने मुंबई में आपसे हाथ मिलाया था। उस पल के लिए, मेरे अंदर का फैन पूरी तरह मुझपर हावी हो गया था। यह एक सपने जैसा था, लगभग अविश्वसनीय, जैसे किसी जादू को छू लिया हो। आप बस एक कलाकार नहीं थे, आप एक अनुभव थे।'

अजूबा

जैक्शन को बताया दुनिया का 8वां अजूबा

उन्होंने आगे लिखा, 'हम धन्य हैं... कि आपने इस धरती पर कदम रखा और अपनी कला, अपनी मासूमियत और अपनी प्रतिभा से लाखों जिंदगियों को छुआ। आप दुनिया के 8वें अजूबे थे, और हमेशा रहेंगे। आप मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार थे। आप जहाँ भी हों... नाचते-गाते, रचना करते और मुस्कुराते रहें। जय हो!' बता दें, एंटोनी फुक्वा द्वारा निर्देशित फिल्म 'माइकल' में जैक्शन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्शन ने निभाया है।

Advertisement