निर्देशक डेविड धवन पर क्यों भड़के अनुपम खेर? फोन पर जमकर लगाई फटकार
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने वरुण धवन के पिता और निर्देशक डेविड धवन की फटकार लगाई है। इसके पीछे का कारण अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू में बताया। अनुपम ने बताया कि वह डेविड के रिटायर होने वाले फैसले से खफा हैं और इसके लिए उन्होंने निर्देशक को डांटा। बता दें, डेविड ने हाल ही में ऐलान किया था कि आगामी 'है जवानी तो इश्क होना है' उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म होगी, जिसमें वरुण मुख्य किरदार में हैं।
असहमति
अनुपम खेर ने फोन करके डेविड धवन को फटकारा
ANI से बातचीत में अनुपम ने बताया कि उन्होंने डेविड को फोन पर फटकारा था। उन्होंने कहा, "डेविड मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। जब भी मौका मिलता है, मैं उनके घर जाता हूं। जब मुझे उनके रिटायरमेंट के बारे में पता चला, तो मैंने उन्हें फोन पर डांटा। मैंने कहा, 'क्या मतलब, ये तुम्हारी आखिरी फिल्म है? ये तय करने वाले तुम कौन होते हो? अगर दर्शक तुम्हें प्यार करते हैं, तो मत कहो कि ये मेरी आखिरी फिल्म है।"
निराशा
करण जौहर ने जताई अपनी भावनाएं
करण जौहर भी डेविड के रिटायरमेंट के फैसले से नाखुश दिखे। उन्होंने कहा कि डेविड ने बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों को एक नई पहचान दी है। पूरी इंडस्ट्री उनका सम्मान करती है और उनसे सीखती है। बता दें, डेविड ने 90 और 2000 के दशक में 'कुली नंबर 1', 'जुड़वां' और 'पार्टनर' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज हो रही है, जिसमें वरुण, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े हैं।