Loading...
अनुपम खेर ने जटायु के किरदार में झोंकी जान, 200 से ज्यादा बार बोला 'हे राम'
अनुपम खेर ने रद्द की थी 'रामायण' की डबिंग

अनुपम खेर ने जटायु के किरदार में झोंकी जान, 200 से ज्यादा बार बोला 'हे राम'

लेखन सयाली
Nov 14, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी। उन्होंने इस किरदार के आखिरी पलों की भावनाओं को बखूबी दर्शाने के लिए अभिनय के तरीके में बदलाव किया और अपनी जान झोंक दी थी। अभिनेता ने रावण और जटायु की लड़ाई वाले सीन के दौरान 'हे राम' वाले संवाद को 200 से ज्यादा बार दोहराया था। वह किरदार की भावनाओं को अपनी आवाज से सही तरीके से व्यक्त करना चाहते थे।

अनुपम

सीन देख अनुपम ने रद्द कर दी थी डबिंग

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए अनुपम ने बताया, "मैंने पहले ही दिन डबिंग रद्द कर दी। उन्होंने मुझे फिल्म का 8-10 मिनट का एक हिस्सा दिखाया और मैं पूरी तरह से दंग रह गया। उन्होंने मुझे जटायु वाले हिस्से दिखाए। मैंने उनसे कहा कि मुझे बस थोड़ा ब्रेक लेने दो।"

वह चाहते थे कि जटायु और भगवान राम के बीच का रिश्ता व्यक्तिगत लगे, जिससे सीता को न बचा पाने की उनकी असमर्थता और भी दुखदायी लगे।

बयान

आवाज और लहजा बिल्कुल सटीक होना चाहिए- अनुपम

अनुपम ने आगे कहा, "आखिर में जो 'हे राम' है, मैंने उसे कम से कम 200 बार तो जरूर करके देखा होगा। ये एक छोटी-सी लाइन है, जिसे सबने सुना और बोला भी है। हालांकि, स्थिति के हिसाब से आवाज और लहजा बिल्कुल सटीक होना चाहिए था।"

अनुपम को जटायु के किरदार के लिए प्रशंसकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। लोग उनकी आवाज को सराह रहे हैं और जटायु के सीन को साझा भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT